जैविक खेती की बताई तकनीक, दिया डेमो
जैविक कृषि की आवश्यकताओं के महत्व को समझाया
भास्कर संवाददाता - निवाली
मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड निवाली, देव मोगरा सामाजिक संस्था एवं ग्राम विकास समिति तलाव के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जैविक कृषि प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें किसानों को जैविक खेती से होने वाले लाभ के साथ तकनीक समझाई। साथ ही डेमो दिया गया।
प्रशिक्षण में कृषि विकास अधिकारी डीआर शितौले ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। इसमें जैविक पीट, बायो गैस, डीजल पंप, मोटर पंप, स्प्रिंक्लर सेट, पाइप लाइन योजना के बारे में बताया। विकास पांडे ने प्रशिक्षण का उद्देश्य एवं जैविक कृषि की आवश्यकताओं के महत्व को समझाया। इसमें मुन्नी जाधव द्वारा जैविक कीट, मटका खाद, कीटनाशक बनाकर डेमो दिया गया। उन्होंने जैविक खेती का अवलोकन भी कराया। इसमें विभिन्न गांवों के करीब 50 किसान शामिल थे। इस दौरान संतोष तरोके, सरवद ब्राह्मणे, सुभाष जाधव, राकेश खरते, राधेश्याम पटेल, आशाराम बरडे, सुवालाल चौहान, कैलाश आर्य, गुलाब सोलंकी सहित अन्य समिति सदस्य व किसान उपस्थित थे। आभार बंशाराम आर्य ने माना।
किसानों को जैविक खेती के लिए खाद बनाकर दिखाते सदस्य।
जैविक कृषि प्रशिक्षण शिविर में योजनाओं से किसानों को कराया अवगत