पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में रखवाली कर रहे वृद्ध की हत्या

खेत में रखवाली कर रहे वृद्ध की हत्या

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - सेंधवा
बडग़ांव में दामाद के खेत में रखवाली कर रहे ससुर की मंगलवार-बुधवार रात हत्या हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
ग्रामीण थाना पुलिस के अनुसार वेचान पुनिया ((५५)) मंगलवार रात दामाद अपसिंह के बडग़ांव में गैस एजेंसी गोदाम के पीछे स्थित खेत में रखवाली करने गया था। बुधवार सुबह वेचान की पुत्री सेवंती जब खेत पहुंची तो वो खटिया पर मृत अवस्था में पड़ा दिखा। उसके सिर पर चोंट के निशान थे। परिजनों के एकत्रित होने के बाद करीब १ बजे पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पीएम के बाद शाम करीब ५ बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया।




पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वेचान मूलत: चिथरई का निवासी था। उसकी तीन पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पत्नी की मौत के बाद से वेचान उसके दामाद आपसिंह के यहां बडग़ांव आता-जाता रहता था। तीन माह से यहीं रह रहा था। मवेशी घुसने के चलते वो रात में खेत में रखवाली करने जाता था।



तीन माह से दामाद के घर रह रहा था ससुर

खेत में खटिया पर पड़े अधेड़ के शव के पास विलाप करती महिलाएं।

॥ बडग़ांव स्थित एक खेत में अधेड़ का शव मिला है। उसके सिर पर संभवत: पत्थर से हमला किया गया। इससे उसकी मौत हुई। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरआर पाटीदार, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण



> अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस