पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कपास के ढेर में मिला महिला का शव, पति पर हत्या का केस दर्जखेतिया ! नगर के पास भातकी में एक महिला का श

कपास के ढेर में मिला महिला का शव, पति पर हत्या का केस दर्जखेतिया-!-नगर के पास भातकी में एक महिला का शव कपास के ढेर में मिलने पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
-साले ने जीजा पर लगाया बहन की हत्या का आरोप, घटना के बाद से आरोपी फरार

भास्कर संवाददाता. खेतिया

नगर के पास भातकी में एक महिला का शव कपास के ढेर में मिलने पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार से बुधवार के बीच बताई जा रही है। साले ने जीजा पर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। खेतिया पुलिस के अनुसार भातकी निवासी शाहीबाई पति मेहरबान धानका भील ((३८)) का शव बुधवार सुबह भडग़ोन निवासी बापू पिता श्यामराव पंवार के खेत में रखे कपास के ढेर में मिली। यह सूचना मृतिका के भाई तोताराम पिता मतरसिंह निवासी दुधी फलिया जाहुर को मिली तो उसने घटना स्थल पर जाकर शिनाख्त की। पुलिस ने तोताराम की रिपोर्ट पर मेहरबान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से मेहरबान फरार है। तोताराम ने पुलिस को बताया बहन शादीबाई और उसके पति मेहरबान के बीच आपसी पारिवारिक बातों को लेकर झगड़ा होता था। रविवार को मैंने उन्हें मृत अवस्था में पाया।

-------------------------------

दुर्घटना में एक की मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज

बड़वानी. सिलावद क्षेत्र के मेणीमाता के पास पिछले दिनों हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिलावद पुलिस के अनुसार केली गांव निवासी रेमला पिता रामसीया और शिकारिया पिता नाचरिया बारेला रविवार को बाइक से पलसूद से केली जा रहे थे। इस दौरान मेणीमाता काकड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल रेमला और शिकारिया को बड़वानी रैफर किया। वहां में उन्हें इंदौर भेज दिया। इलाज के दौरान सोमवार को शिकारिया की मौत हो गई। बुधवार को सिलावद पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।