- Hindi News
- झोली घुमाकर नहीं, कलश लेकर घर घर देंगे दस्तक चुनाव के लिए जुटाएंगे राशि
झोली घुमाकर नहीं, कलश लेकर घर-घर देंगे दस्तक चुनाव के लिए जुटाएंगे राशि
ञ्च२६ के बाद जिले की प्रत्येक पंचायत में शुरू होगा कार्यक्रम, घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। जनसंघ की राशि एकत्रित करने की प्रथा को नए रूप में कार्यकर्ता कलश लेकर घर-घर पहुंचेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए राशि एकत्रित करने की इस फार्मूले को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है। १९७७ में जनसभाओं में जनसंघ के कार्यकर्ता झोली घुमाकर जनता से राशि एकत्र करते थे। उसी राशि से जनसंघ चुनाव लड़ता था। इस बार आम चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ता जिले की प्रत्येक पंचायत में घर-घर जाकर लोगों से एक वोट व एक नोट की मांग करेंगे। कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ता लोगों को पार्टी से जोडऩे का कार्य करेंगे। इसके लिए पार्टी को प्रदेश इकाई से ५३९ कलश प्राप्त हुए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री ने कलश में ११०० रुपए स्वेच्छानुदान डालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा के जिला महामंत्री सुभाष जोशी ने बताया २६ जनवरी के बाद जिले में कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जनता से प्राप्त राशि को पार्टी चुनाव में खर्च करेगी।
कार्यकर्ताओं के माध्यम से आजीवन निधि जमा होती है। इस राशि से कार्यालयों एवं चुनाव खर्च किया जाता है। श्री जोशी ने बताया जिले से पार्टी के कोष में हर साल करीब ८ लाख रुपए जमा होता है। न्यूनतम आजीवन निधि १ हजार रुपए हैं। बूंद-बूंद से घड़ा भरने की तरह पार्टी का कोष जमा होता है, एवं उसे खर्च किया जाता है।
लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा जमीन तैयार की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ता जिले की ४१६ पंचायत इकाई और १२३ नगरीय इकाई में घर-घर दस्तक देंगे। इस दौरान वे लोगों को भाजपा से प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी एवं पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराएंगे। साथ ही एक वोट-एक नोट की मांग करेंगे। श्री जोशी ने बताया कार्यक्रम के लिए प्रदेश इकाई से पार्टी को प्रत्येक पंचायत के लिए १-१ कलश प्राप्त हुआ है। इस तरह जिले के लिए पार्टी ५३९ कलश मिले हैं। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोडऩे के लिए राशि की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया इसके लिए राशि निर्धारित नहीं की। आमजन कलश में एक रुपए से लेकर सामथ्र्य अनुसार राशि डालेंगे।
बूंद-बूंद से भरते हैं घड़ा
कार्यकर्ता तैयार करेंगे चुनाव की जमीन
कलश में राशि एकत्र करते कार्यकर्ता।
ञ्च१९७७ में जनसंघ के कार्यकर्ता झोली घुमाकर एकत्र करते थे राशि, अब भाजपा कार्यकर्ता कलश लेकर पहुंचेंगे घर-घर