पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरी बार भाजपा का जिपं अध्यक्ष कांग्रेस के सदस्यों ने नहीं डाला फार्म

दूसरी बार भाजपा का जिपं अध्यक्ष कांग्रेस के सदस्यों ने नहीं डाला फार्म

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
कांग्रेस ने भाजपा को जिला पंचायत अध्यक्ष पद थाली में परोस दिया। कांग्रेस की ओर से किसी भी सदस्य ने उम्मीदवारी ही नहीं जताई। भाजपा की ओर से एक फार्म जमा हुआ। दूसरी बार जिपं अध्यक्ष पद भाजपा के खाते में चला गया। शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में जिपं अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें ठीकरी से जिपं सदस्य अंतरसिंह पटेल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। श्री पटेल राजपुर के पूर्व विधायक देवीसिंह पटेल के पुत्र हैं। इसके पहले तत्कालीन विधायक प्रेमसिंह पटेल के पुत्र बलवंत पटेल भी इस पद पर रह चुके हैं। श्री पटेल को अध्यक्ष बनाने में भाजपा के प्रदेश प्रभारी सोहनलाल माहेश्वरी की अहम भूमिका रही।
शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में गहमागहमी के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद का स्थानापन्न चुनाव हुआ। भाजपा को बहुमत का फायदा मिला। भाजपा के आठ सदस्यों में से केवल एक सदस्य ने नाम निर्देशन फॉर्म प्रस्तुत किया। कांग्रेस के पांच सदस्यों में से एक भी सदस्य ने फॉर्म प्रस्तुत नहीं किया। इसके चलते अंतरसिंह पटेल निर्विरोध चुने गए। श्री पटेल के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने से भाजपा को राहत मिली है उधर, कांग्रेस के सदस्यों के फॉर्म जमा नहीं करने को लेकर कांग्रेस खेमे में दिनभर चर्चाएं रही। सुबह ११ बजे निर्वाचन के पीठासीन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर जयेंद्रकुमार विजयवत के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। नाम निर्देशन के निर्धारित समय दोपहर १२.३० बजे तक मात्र एक ही नाम निर्देशन फॉर्म जमा हुआ। जिला पंचायत सदस्य अंतरसिंह पटेल ने फॉर्म प्रस्तुत किया। आधे घंटे में ही फैसला सभी के सामने आ गया। श्री पटेल निर्विरोध घोषित किए गए। श्री विजयवत ने श्री पटेल को प्रमाण पत्र दिया। चुनाव के दौरान एसडीओपी वीके सिसौदिया एवं टीआई बीएल अटोदे ने पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली।




इस चुनाव से आगामी लोकसभा एवं पंचायत चुनावों पर भी असर पड़ेगा। भाजपा को इससे राहत मिलेगी। लोकसभा व पंचायत चुनाव में भाजपा को इससे लाभ मिल सकता है। पंचायतों में प्रचार-प्रसार बढ़ेगा।



कांग्रेस : लीलाबाई चौहान, गीता परिहार, सुरेश जाधव, ग्यारसीलाल रावत, सुमनबाई जाधव।

भाजपा : अंतरसिंह पटेल, बलवंतसिंह पटेल, गीता चौहान, मोहन परमार, जसमाबाई कन्नौजे, समरा जमरा, सायजाबाई पटेल, रमीला वासवे।

आगे ये समीकरण - लोकसभा व पंचायत चुनाव पर भी रहेगा असर



ये सदस्य थे उपस्थित

संगठन की एकजुटता की जीत

॥यह जीत संगठन की एकजुटता की जीत है। इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह जागा है। यहीं उत्साह आगामी चुनावों में भी बरकरार रखेंगे।

एस वीरास्वामी, जिलाध्यक्ष भाजपा बड़वानी

कम सदस्य थे, फॉर्म नहीं डाले

॥कांग्रेस के पास कम सदस्य थे इसलिए फॉर्म नहीं डाले। चुनाव का मौन बहिष्कार किया।

ग्यारसीलाल रावत, जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता

क्यों नहीं डाला फार्म पूछेंगे

॥कांग्रेस की ओर से ग्यारसीलाल रावत को जिपं अध्यक्ष पद प्रत्याशी के लिए अधिकृत किया था अब उन्होंने फार्म क्यों नहीं डाला इस संबंध में उनसे संगठन स्तर पर बात की जाएगी।

सुखलाल परमार, जिलाध्यक्ष कांग्रेस



जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव - राजपुर के पूर्व विधायक देवीसिंह पटेल के बेटे अंतरसिंह पटेल निर्विरोध निर्वाचित, जिपं में भाजपा के ८ व कांग्रेस समर्थित ५ सदस्य

नए अध्यक्ष ने कहा

जिले की हर पंचायतों के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाऊंगा योजनाओं का लाभ

भास्कर से चर्चा में नए अध्यक्ष अंतरसिंह पटेल ने कहा चुनाव जीतने के बाद पूरे जिले में सभी पंचायतों के प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाऊंगा। मुख्यमंत्री की मंशानुसार कोई भी व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे इसकी पूरी मॉनीटरिंग करेंगे। पंचायतों का भ्रमण कर वहां की समस्याओं को जानेंगे और उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। जिला पंचायत द्वारा जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ब्लॉक स्तर पर बैठकें लेंगे और जिले के विकास की रूपरेखा तैयार करेंगे। जिला स्तर पर भी योजनाएं बनाएंगे।

सुबह १० बजे तक भाजपा से अंतर पटेल के अलावा बलवंत पटेल, गीता चौहान एवं कांग्रेस से ग्यारसीलाल रावत के नामों की चर्चा थी। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी सदस्यों की उपस्थिति में भाजपा से सिर्फ एक ही व्यक्ति का नाम सामने आया। कांग्रेस से किसी भी सदस्य ने फॉर्म नहीं डाला।

भाजपा से बलवंत, कांग्रेस से ग्यारसीलाल रावत के नामों की रही थी चर्चा