पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों के साथ मांदल की थाप पर झूमे श्रममंत्री

विद्यार्थियों के साथ मांदल की थाप पर झूमे श्रममंत्री

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - सेंधवा
मांदल बजते ही श्रम, पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक कल्याण मंत्री अंतरसिंह आर्य स्वयं को रोक नहीं पाए। उन्होंने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उत्साह के साथ मांदल की थाप पर नृत्य किया। शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव के दौरान यह नजारा देखने को मिला।
श्री आर्य ने कहा पढ़ाई के साथ हमें अपनी सभ्यता व भाषा पर भी ध्यान देना चाहिए। आदिवासी लोक नृत्य व भाषा से कभी शर्म मत करो, यहीं हमारी पहचान है। मैं कभी इन सबसे शर्म नहीं करता हूं। इसलिए ही मांदल पर बच्चों को नाचते देख स्वयं को रोक नहीं पाया और उनमें शामिल हो गया। संस्था के मेधावी छात्र आकाश सोमा ((कक्षा १२वीं)), विकास राजाराम ((कक्षा १०वीं)) एवं मॉडर्न स्कूल के लोकेश जयराम को सर्वोच्च अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया।



धनोरा - शुक्रवार को श्रम एवं पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अंतरसिंह आर्य भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। महाराष्ट्र समाज के मांगलिक भवन निर्माण के लिए श्री आर्य ने भूमिपूजन किया। कुदाली चलाकर उन्होंने निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष डॉ. बागुल, सुरेश गर्ग, पुरुषोत्तम सोनी, भूपेंद्र शर्मा, फूलचंद सोनोने, मोहन राठौड़, पं. सिंपी, शोभाराम, जानी अली, असलम मंसूरी, हितेश, संतोष सूर्यवंशी, हरी गर्ग राजासिंह सेवर आदि उपस्थित थे।

मांगलिक भवन का भूमिपूजन किया

श्री आर्य ने व्यापमं घोटाले का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को दलालों से बचने की सीख दी। दलालों के चक्कर में फंसने का अंजाम अच्छा नहीं होता। व्यापमं घोटाले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है। इस स्कूल में 91 फीसदी विद्यार्थी अनुसूचित जनजाति वर्ग के अध्ययनरत है। यहां परीक्षा परिणाम भी बेहतर है। उन्होंने शिक्षित होकर जीवन सुधारने की नसीहत दी। नपा अध्यक्ष अरूण चौधरी, मंडल अध्यक्ष रम्मु काका, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने विज्ञान व कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सुरेश गर्ग, प्राचार्य वीएस मंडलोई, अंतिमबाला शर्मा, स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

दलालों के चक्कर में न उलझे

पेयजल व्यवस्था के लिए दिए एक लाख रुपए - कार्यक्रम में कुछ बच्चों ने किराए के मकान में रहने, गांव से राशन व केरोसिन लाने की बात कही। उन्होंने मंत्री श्री आर्य से यहीं व्यवस्था कराने की मांग की। श्री आर्य ने अनुविभागीय अधिकारी से चर्चा कर समस्या का निराकरण करने की बात कही। साथ ही स्कूल की पेयजल व्यवस्था के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

मांदल की थाप पर विद्यार्थियों के साथ झूमते श्रममंत्री अंतरसिंह आर्य।

वार्षिकोत्सव - उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, मंत्री ने कहा विद्यार्थी पढ़ाई पर दें ध्यान