- Hindi News
- उत्कृष्ट विद्यालयों में २८ से दूसरे चरण की परीक्षा
उत्कृष्ट विद्यालयों में २८ से दूसरे चरण की परीक्षा
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
जिले के चिह्नित २५ फीसदी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में २८ से ३० जनवरी तक दूसरे चरण की परीक्षा होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। परीक्षा का समय सुबह ११.३० से दोपहर १ एवं दोपहर २ से ३.३० बजे के बीच परीक्षा रखा गया है। इसके लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं स्रोत समन्वयकों को जिला शिक्षा कार्यालय से निर्धारित प्रश्न पत्रों की सीडी प्राप्त करने, परीक्षा कराने व परीक्षा फल को निर्धारित तारीख तक जिला शिक्षाधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
दिनांक समय पहली दूसरी तीसरी चौथी पांचवीं
२८ जनवरी ११.३० से १ हिन्दी अंग्रेजी गणित हिन्दी अंग्रेजी
२८ जनवरी २.३० से ३ - - - पर्यावरण -
२९ जनवरी ११.३० से १ अंग्रेजी गणित हिन्दी अंग्रेजी गणित
२९ जनवरी २.३० से ३ - - पर्यावरण - -
३० जनवरी ११.३० से १ गणित हिन्दी अंग्रेजी गणित हिन्दी
३० जनवरी २.३० से ३ - - - पर्यावरण
दिनांक समय छठी सातवीं आठवीं
२८ जनवरी ११.३० से १ अंग्रेजी विज्ञान गणित
२८ जनवरी २.३० से ३ संस्कृत सा.विज्ञान हिन्दी
२९ जनवरी १.३० से १ गणित गणित अंग्रेजी
२९ जनवरी २.३० से ३ हिन्दी हिन्दी संस्कृत
३० जनवरी ११.३० से १ विज्ञान अंग्रेजी सा. विज्ञान
३० जनवरी २.३० से ३ सा. विज्ञान संस्कृत विज्ञान
((स्रोत : विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार))
परीक्षा का टाइम टेबल
> दो शिफ्ट में होगी परीक्षा, अधिकारियों ने जारी किए निर्देश