पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिन में दें सभी विभागों की पूरी जानकारी, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

तीन दिन में दें सभी विभागों की पूरी जानकारी, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक लेकर दिए निर्देश, मजदूरों से चर्चा
भास्कर संवाददाता - पाटी
शुक्रवार को कलेक्टर शोभित जैन ने क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद में कर्मचारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए। साथ ही लोक सेवा केंद्र तथा कंड्रा गांव में पहुंचकर पंचायत के कार्यों का निरीक्षण किया।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कलेक्टर शोभित जैन विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद कार्यालय पहुंचे। वहां का निरीक्षण कर जनपद सीईओ आरसी हालु से जानकारी ली। कर्मचारियों की बैठक लेकर क्षेत्र की आंगनवाड़ी, छात्रावास के निर्माण कार्य व उनके रखरखाव की जानकारी ली। संबंधित विभागों में कमी पर नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले कामों व सभी विभागों की पूरी जानकारी का अवलोकन कर तीन दिनों में कलेक्टर कार्यालय में भेजने के निर्देश भी दिए। बैठक में विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई।
अनियमितता पर जताया रोष
कलेक्टर श्री जैन ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर रोष जताया। उन्होंने उत्कृष्ट स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही विद्यार्थियों से समस्याएं पूछी।




बैठक में कर्मचारियों को निर्देश देते कलेक्टर शोभित जैन।