- Hindi News
- सुपरवाइजर के साथ मारपीट कर नकदी व सोने की चेन लूटी
सुपरवाइजर के साथ मारपीट कर नकदी व सोने की चेन लूटी
ञ्च मजदूरी का भुगतान कर लौट रहे थे, थाने में की शिकायत
भास्कर संवाददाता - सेंधवा
नगर से ३० किमी दूर चिलारिया में शुक्रवार को मजदूरों को मजदूरी का भुगतान कर लौट रहे सुपरवाइजर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर २७ हजार रुपए नकदी व सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया। सुपरवाइजर एवं ठेकेदार ने ग्रामीण थाने पर घटना की शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंधवा निवासी मनोज ओमप्रकाश कुशवाह दोपहर ३ बजे निर्माण स्थल बुराड़पानी से नगर लौट रहा था। इस दौरान चिलारिया में कुछ महिला व पुरुषों ने रोककर उसके साथ मारपीट की। साथ ही २७ हजार रुपए नकद एवं सोने की चेन ले गए। श्री कुशवाह ने मोबाइल से ठेकेदार राहुल तेलंगू को घटना की सूचना दी। इसके बाद वे उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के बाद ग्रामीण थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। इसके बाद श्री कुशवाह को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है। घटना में श्री कुशवाह के हाथ व पैर में चोट आई है।
भेजे हैं पुलिस जवान
॥घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस जवानों को भेजा है। श्री कुशवाह ने लोगों की शिनाख्त करने की बात कही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।ø
-आरआर पाटीदार, थाना प्रभारी ग्रामीण थाना सेंधवा।