पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर में चलाया एक नोट एक वोट अभियान

नगर में चलाया एक नोट एक वोट अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - पाटी
भाजपा का एक नोट एक वोट अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने नगर में घर-घर व दुकान पर जाकर रुपए एकत्र किए तथा भाजपा वोट देने की अपील की। लोगों ने गुल्लकनुमा घड़े में सिक्के व नोट डाले। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने, भ्रष्टाचार मुक्त देश, महंगाई पर काबू पाने व देश में सुशासन लाने के लिए भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान ओम भावसार, संतोष पाटीदार, विनोद पाटील, दीपक मालवीया, सुरला सोलंकी, हुसैनी भाई, लखन भावसार, जयंती राठौड़, शांतिलाल मालवीया, सुमित सोनी, मुकेश भावसार, राजू यादव, दिनेश राठौड़, उत्तम गोविंदा वर्मा आदि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।