पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिचली और दवाना में होगा श्री रामदेव बाबा का भंडारा

चिचली और दवाना में होगा श्री रामदेव बाबा का भंडारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दवाना
नगर सहित चिचली में श्रीराम देव बाबा मंदिर में 21वां भंडारा का आयोजन 31 जनवरी को किया जाएगा। मंदिर पुजारी गोविंद महाराज ने बताया 31 जनवरी को दोपहर 2 बजे बाबा की पालकी को नगर भ्रमण कराया जाएगा। रात 8 बजे जमला भजन कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है। रात में ही तीन क्विंटल चावल की खिचड़ी का वितरण किया जाएगा। 1 फरवरी को सुबह से हवन पूजन किया जाएगा। इसमें 7 जोड़ों द्वारा हवन में आहुतियां डाली जाएगी। सुबह करीब 11 बजे से भंडारे की प्रसादी वितरित की जाएगी। इसमें 10 क्विंटल आटे की पुडी, 7 क्विंटल शक्कर की नुक्ती की प्रसादी वितरित की जाएगी। इसमें करीब 50 गांव के 20 से 25 हजार लोग प्रसादी ग्रहण करेंगे। इसी प्रकार चिचली में भी सभी आयोजन होंगे। संचालक सेन जी महाराज ने बताया दक्षिण तट पर मां नर्मदा के किनारे रामदेव बाबा का भंडारा रखा गया है। समिति सदस्यों ने बड़ी संख्या में आने का आह्वान किया है।