- Hindi News
- बालिका को बचाने के लिए लगाया ब्रेक, उतरी बस
बालिका को बचाने के लिए लगाया ब्रेक, उतरी बस
भास्कर संवाददाता - पलसूद
नगर से एक किमी दूर बुधवार दोपहर को तेज रफ्तार बस सामने से आई बच्ची को टक्कर मार असंतुलित होकर पुलिया के समीप गड्ढे में उतर गई। हादसे में बस में सवार करीब 30 यात्री बाल-बाल बच गए लेकिन बस के सामने आई बालिका टक्कर से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया। घटना के बाद से चालक फरार है।
बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक निजी यात्री बस ((एमपी 09 एफए 2326)) निवाली से पलसूद की ओर आ रही थी। नगर से एक किमी दूर मार्ग पर खड़े कुछ लोगों में से 5 वर्षीय जानकी पिता संजय खेलते हुए अचानक सड़क पर आ गई। सामने से आ रही बस के चालक ने बालिका को बचाने के चलते बेक्र लगाए। इससे बस असंतुलित होकर पास में बनी नाली में जा गिरी। बस में सवार करीब 30 लोग पूरी तरह से सुरक्षित है लेकिन बस के सामने आई बच्चे को टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने जानकी को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दुर्घटना में घायल बालिका को जब पलसूद के स्वास्थ्य केंद्र पर अस्पताल लाया गया तो वहां मौके पर मौजूद डॉक्टर नशे की हालत में मिला। इस पर लोगों ने उसकी शिकायत तहसीलदार से की। लोगों के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. विजयसिंह पटेल अस्पताल में नशे की अवस्था में मिले।
नशे में मिला डॉक्टर लोगों ने तहसीलदार को शिकायत की
दुर्घटना - निवाली से पलसूद की ओर आ रही थी यात्री बस, 30 लोग बाल-बाल बचे, चालक फरार
असंतुलित होकर दुर्घटना ग्रस्त बस से यात्रियों को बाहर निकालते अन्य लोग।
मार्ग का पैचवर्क कार्य कर पैबंद लगाने का काम किया जा रहा है।
भास्कर संवाददाता - टांडाबरुड़
लोक निर्माण विभाग ने गांव से खरगोन जाने वाले 3 किमी मार्ग का सितंबर 2013 में निर्माण करवाया था। करीब 19 लाख की लागत की सड़क मात्र चार माह में ही जगह-जगह से उखड़ गई है। जगह-जगह कई बड़े गड्ढे हो गए हैं इससे मोटरसाइकिल चालक अक्सर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अफसरों पर सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार कर गुणवत्ताहीन सड़क बनाए जाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीण पंकज ठाकुर, हुकुमचंद कुमरावत, मुकेश मंडलोई, चंपालाल कुमरावत, नंदकिशोर कुमरावत एवं जाकिर खान ने बताया विभागीय अफसरों ने मिलीभगत कर गुणवत्ताहीन निर्माण सामग्री का उपयोग कर भ्रष्टाचार किया है। सड़क निर्माण के एक माह बाद ही जगह-जगह से सड़क उखड़कर गड्ढे हो गए। इससे कई दुर्घटनाएं भी होती रही। अब चार माह बाद विभाग द्वारा सड़क पर पैचवर्क करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण कराने से आए दिन दोपहिया वाहन चालक घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कराने को लेकर कलेक्टर सहित मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कही है।
:निर्माण से हो रही सड़क दुर्घटनाएं, ग्रामीणों ने निर्माण में लापरवाही के लगाए आरोप
चार माह बाद ही उखड़ी सड़क
क्कद्बह्यष्द्गह्य
20 फरवरी से 20 मार्च
्रह्नह्वड्डह्म्द्बह्वह्य
21 जनवरी से 19 फरवरी
ष्टड्डश्चह्म्द्बष्शह्म्ठ्ठ
23 दिसंबर से 20 जनवरी
स्ड्डद्दद्बह्लह्लड्डह्म्द्बह्वह्य
23 नवंबर से 22 दिसंबर
स्ष्शह्म्श्चद्बश
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा संभव है। खर्च पर नियंत्रण रखें।शुभ अंक-9, शुभ रंग-जामुनी
विरोधी गतिविधियों के चलते सावधानी बरतें। मांगलिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा।शुभ अंक-5, शुभ रंग-पीला
कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार होगा। इच्छित स्थान पर तबादले के आसार हैं। मन अशांत रहेगा। साझेदारी में बड़ा लाभ मिलने की संभावना बनेगी।शुभ अंक-3, शुभ रंग-नारंगी
ङ्कद्बह्म्द्दश
24 अगस्त से 23 सितंबर
नए सौदों में सावधानी बरतें, जल्दबाजी में गलत फैसला कर बैठेंगे। उच्च अध्ययन के लिए विदेश यात्रा हो सकती है। शत्रु घबराकर दोस्ती करेगा।शुभ अंक-6, शुभ रंग-सफेद
रुद्गश
22 जुलाई से 23 अगस्त
बातचीत से अटके कार्यों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। कुछ लोग भ्रमित करने का प्रयास करेंगे, लेकिन चतुराई से आप उनसे किनारा कर लेंगे।शुभ अंक-5, शुभ रंग-हरा
ष्टड्डठ्ठष्द्गह्म्
23 जून से 21 जुलाई
नया काम शुरू करने से आय के साधन बढ़ेंगे। व्यापारिक गतिविधियों में व्यस्तता बढ़ेगी। सेहत के प्रति लापरवाही के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।शुभ अंक-8, शुभ रंग-स्लेटी
खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होगा। भूमि, भवन और वाहन खरीदने का मन बनेगा। अधीनस्थों से काम में पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा संभव है।शुभ अंक-1, शुभ रंग-गुलाबी
अधिकारी नई कार्ययोजन पर काम शुरू कर सकते हैं। व्यावसायिक और राजकीय कारणों से विदेश यात्रा की संभावना बनेगी। आकस्मिक लाभ से प्रसन्नता होगी।शुभ अंक-2, शुभ रंग-लाल
रुद्बड्ढह्म्ड्ड
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
मेहनत से मुश्किल हालात पर काबू पा लेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी के साथ प्रशासन पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।शुभ अंक-8, शुभ रंग-आसमानी
त्रद्गद्वद्बठ्ठद्ब
21 मई से 22 जून
जिन्हें मित्र समझ रहे हैं, वे लोग धोखा देंगे। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। वैभव-विलासिता के सामान पर खर्च करेंगे। कारोबारी यात्रा संभव है।शुभ अंक-7, शुभ रंग-काला
ञ्जड्डह्वह्म्ह्वह्य
21 अप्रैल से 20 मई
परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। आपकी रीति-नीति एवं कार्यकुशलता से सभी प्रभावित होंगे।शुभ अंक-4, शुभ रंग-जामुनी
्रह्म्द्बद्गह्य
21 मार्च से 20 अप्रैल
शुभ समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंगों के चक्कर में अपने कॅरिअर की अनदेखी कर बैठेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्तता बढ़ेगी।शुभ अंक-2, शुभ रंग-बादामी
तारे - सितारे प्रो. विनोद शास्त्री
राशिफल जानकर अपनी दिनचर्या तय करने वाले लोगों के लिए पंडित प्रो. विनोद शास्त्री बता रहे हैं कि गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। इस जानकारी के बाद आप आने वाली समस्याओं पर नियंत्रण रख सकते हैं। अपनी अच्छाइयों के प्रतिशत में बढ़ोतरी भी कर सकते हैं।