पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोनों जिलों में विभिन्न जगह हुआ झंडावंदन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महकी बेला, पुरस्कृत किया

दोनों जिलों में विभिन्न जगह हुआ झंडावंदन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महकी बेला, पुरस्कृत किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर. नगर में गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह झंडावंदन कर राष्ट्रभक्ति की गई। शारदा एक्सीलेंस स्कूल खेल मैदान पर परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष कुसुम अशोक मीणा, विधायक जसवंतसिंह हाड़ा, नपाध्यक्ष रचना जैन रहीं। झंडावंदन के बाद राष्ट्रगान गाया गया। विधायक हाड़ा ने मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया। पुलिस दल, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस प्लाटून सदस्यों ने मार्चपास्ट किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अतिथियों ने शासकीय सेवा में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों तथा नेशनल, स्टेट की खेल प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। एसडीएम एच.एस. चुंडावत, नपा सीएमओ अशोक वशिष्ट, पीडब्लूडी एसडीओ एस.के. सूत्रकार, तहसीलदार मधुकांत दुबे, पार्षद कैलाश सोनानिया, राजेश सक्सेना, सीताराम यादव आदि उपस्थित थे। नगर के संजय चौक पर कांग्रेसियों ने गणतंत्र दिवस मनाया। पूर्व मंत्री विद्याधर जोशी ने झंडावंदन किया। कृषि उपज मंडी समिति में मंडी अध्यक्ष कैलाश सोनी ने झंडावंदन किया। समस्त शिक्षण संस्थाओं में भी गणतंत्र दिवस का उत्साह बिखरा।
सुसनेर. शिक्षा के मंदिर में पढऩे वाले बच्चे देश का भविष्य हैं। यह बात गणतंत्र दिवस पर मिडिल स्कूल ग्राउंड में समस्त विद्यालयों के बच्चों व उपस्थितों को संबोधित करते हुए विधायक मुरलीधर पाटीदार ने कही। नगर में हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया गया। रविवार सुबह 8.30 बजे श्रीराम मंदिर धर्मशाला प्रांगण में नगर के सभी विद्यालय के छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित हुए। यहां नप अध्यक्ष राणा यशवंतसिंह ने झंडावंदन कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी विद्यालय के छात्र-छात्रा श्रीराम मंदिर धर्मशाला से प्रभात फेरी के रूप में प्रमुख मार्गों से होते हुए मिडिल स्कूल ग्राउंड में पहुंचे। यहां मुख्य आयोजन किया गया। मिडिल स्कूल ग्राउंड में जनपद अध्यक्ष सीमा गोवर्धन रातडिय़ा व विधायक मुरलीधर पाटीदार ने 9.45 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान व मध्यप्रदेश गान छात्राओं ने प्रस्तुत किया। साथ ही पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गणतंत्र दिवस के इस मुख्य आयोजन में जनपद अध्यक्ष सीमा रातडिय़ा ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात कई विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। भारत स्काउट के विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही नगर में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक आदि मौजूद थे।
बेरछा. नगर में गणतंत्र दिवस समारोह आन-बान-शान से मनाया। सुबह से विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी शाउमावि खेल मैदान पर पहुंची। विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय उप तहसील टप्पा कार्यालय पर अतिरिक्त तहसीलदार सुरेश पचौरी ने झंडावंदन किया। शिक्षण संस्थाओं से लेकर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अतिथियों ने झंडावंदन किया। शाउमावि में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम में अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामबाबू चौरसिया रहे। संचालन आर.के. पांचाल ने किया। आभार प्रभारी प्राचार्य अजय शर्मा ने माना।
कालापीपल. कोहरा और ठंड भी रविवार को नगरवासियों के देशभक्ति जज्बे को नहीं डिगा पाई। उत्साह के साथ नगर में गणतंत्र दिवस पर्व मनाया गया। शासकीय-निजी स्कूलों में झंडावंदन हुआ। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। नगर में मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर आयोजित हुआ। अध्यक्षता विधायक इंदरसिंह परमार ने की। जनपद अध्यक्ष मधु मालवीय ने झंडावंदन किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट खिलाडिय़ों, कोच, समाजसेवियों, पत्रकारों आदि सहित रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्रसिंह सिसौदिया का सम्मान किया गया। आभार सरपंच दिनेश शर्मा ने माना। कृषि मंडी में अध्यक्ष तेजसिंह राजपूत ने, सशिमं में विधायक परमार ने, जनपद कार्यालय में जनपद अध्यक्ष मालवीय ने, उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य हर्षवर्धन चतुर्वेदी ने, थाना परिसर में टीआई एम.एस. चौहान ने ध्वजारोहण किया। ग्राम खोखराकलां में सरपंच रूबीना बी, खरदोनकलां में सरपंच अशोक शर्मा, राघोखेड़ी में सरपंच खातून बी, बकायन में सरपंच हसमत खां ने झंडावंदन किया।
नलखेड़ा. सरस्वती शिशु मंदिर सुईगांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजन हुए। कार्यक्रम में अध्यक्ष भारतसिंह, संयोजक भीमसिंह, प्रधानाचार्य कृष्णपालसिंह, आचार्य राजेंद्रसिंह, बलवंतसिंह, लोकेंद्र यादव, राजेश मीणा, पवनसिंह एवं सीमा सोनी आदि उपस्थित रहे। ग्राम भैंसोदा में शाम 7 बजे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम मनावत थे। अध्यक्षता विधायक मुरली पाटीदार, पीरूलाल कलसिया ने की। संचालन मंडी उपाध्यक्ष रमेश पाटीदार ने किया। आभार संस्था व्यवस्थापक गिरिराज पाटीदार ने माना। जानकारी नवीन खंडेलवाल ने दी। कक्का इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अध्यक्ष चंद्रकांता प्रेम राठौर और चतुर्भुज माहेश्वरी ने एवं सरदार पटेल एज्युकेशन एकेडमी में राम गोयण ने ध्वाजारोहण किया। जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदाबाई बजरंगलाल पाटीदार, उपाध्यक्ष मनोहर धाकड़ ने जपं कार्यालय में ध्वजारोहण किया। जपं सीईओ जितेंद्र सेंगर ने अतिथियों का सम्मान कर आभार माना। ग्राम कुशलपुरा, गुजरखेड़ी, गोठड़ा, छाल्ड़ा, रींछी, लड़ोन, खेलागांव, लालूखेड़ी, पड़ाना, दावतपुर आदि ग्राम पंचायतों में गणतंत्र दिवस मनाया गया। नगर परिषद नलखेड़ा के नए कार्यालय भवन पर चंद्रकांता प्रेम राठौर ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर, कमला सागर, यूनिक पब्लिक स्कूल, केशव विद्या निकेतन, सिल्वर बेल्स स्कूल, ज्ञान विज्ञान बाल मंदिर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आदि में सुबह प्रात: 8 बजे ध्वजारोहण किया गया। बड़ागांव के नगर परिषद प्रांगण में कमला उदयसिंह ने ध्वज फहराया। विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। शाउमावि में नर्मदा-मालवा ग्रामीण बैंक द्वारा पर्यावरण एवं हमारे उत्तरदायित्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम रानी विश्वकर्मा, द्वितीय मनोहर मेवाड़ा, तृतीय दीपक नागदिया रहे।
शासकीय उमावि प्रागंण में भी गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह से मनाया गया। समस्त शासकीय-अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्रा व शिक्षक यहां एकत्रित हुए। ध्वजारोहण प्राचार्य क्रांतिप्रकाश खेनवार ने किया। अतिथि उदयसिंह यादव थे।
रंथभंवर. शाउमावि रंथभंवर प्रांगण में रविवार को गणतंत्र दिवस पर संकुल प्राचार्य एच.सी. गेहलोद ने झंडावंदन किया। छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे। प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस उत्साह से मनाया गया। अध्यक्ष इंदरसिंह पटेल एवं प्रबंधक हिंदूसिंह कराड़ा ने ध्वजारोहण किया। कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कानड़. गणतंत्र दिवस पर नगर की समस्त शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं में आयोजन हुए। सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यक्ष ठा. केशवसिंह दरबार, नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल में संस्था अध्यक्ष अजीतसिंह वर्मा, शाउमावि स्कूल में प्राचार्य अजीतकुमार वर्मा, हिमालय एकेडमी में प्राचार्य धर्मेंद्र राठौर तथा महर्षि दयानंद ज्ञान मंदिर में शिवसिंह आर्य, सहारा पब्लिक स्कूल में शिवसिंह सिसौदिया, सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रधानाध्यापक दिनेश बाघेला, शाकमावि में के.एल. सूर्यवंशी, शाबामावि में प्रअ विष्णुप्रसाद त्रिवेदी ने सेंट सेबेस्टियन कॉन्वेंट स्कूल में प्राचार्य जॉश ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत अरोलिया में सरपंच होकमसिंह सोलंकी द्वारा शामावि भवन पर, देवश्री एकेडमी चौमा पर देवीसिंह ने ध्वजारोहण किया। मुख्य समारोह कार्यालय भवन पर ध्वजारोहण नप उपाध्यक्ष सुल्ताना बी शीशगर ने किया। सार्वजनिक ध्वजारोहण नप प्रांगण में नप अध्यक्ष सिद्धनाथ चौधरी द्वारा सलामी देकर किया उत्कृष्ट कार्य करने वाले और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सिद्धनाथ शर्मा का सम्मान किया गया।
सारंगपुर. गणतंत्र दिवस पर्व रविवार को नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह से मनाया गया। सुबह से शासकीय, अद्र्ध शासकीय कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों पर झंडावंदन किया गया। मुख्य समारोह उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड पर मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सुमित्रा घनश्याम पाटीदार, विशेष अतिथि विधायक कुंवर कोठार ने राष्ट्रीय ध्वज का पूजन कर ध्वजारोहण किया। अतिथियों ने मीसाबंदी मांगीलाल सोलंकी, कैलाशनारायण सोलंकी, शंकरसिंह चंदेल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रिलोकचंद जैन का सम्मान किया। छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट, शारीरिक व्यायाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन बबीता मिश्रा ने किया। आभार जनपद सीईओ पुरुषोत्तम शर्मा ने माना। पूर्व विधायक गौतम टेटवाल, गंगाराम जाटव, कृष्णमोहन मालवीय, ललित पालीवाल, ओम पुष्पद, पी.एस. मंडलोई, गोपाल पाल, प्राचार्य प्रमोद आश्या आदि मौजूद रहे। कृषि उपज मंडी में कैलाश सुरावत, भाजपा कार्यालय में नगर मंडल अध्यक्ष ओम पुष्पद, कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु पाटीदार, नगर पालिका में मोहम्मद अली, आंबेडकर पार्क में प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष पुष्पद, मार्केटिंग सोसायटी में मधु अरोरा ने ध्वजारोहण किया।
मक्सी. रविवार को नगर में परंपरानुसार स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। तिलक स्कूल के मैदान पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में नप उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने ध्वजारोहण किया। सीएमओ हरिओम श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्रसिंह पटेल ने उद्बोधन में नगर विकास की उपलब्धि के साथ ही आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा बताई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सीएमओ हरिओम श्रीवास्तव, शिक्षक मोहनलाल वाघेला, इंदरसिंह यादव, स्वच्छता निरीक्षक हिम्मतराव भोंसले को निर्वाचन में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। पूर्व नप अध्यक्ष स्व. रामचंद्र पटेल की स्मृति में अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्रसिंह पटेल ने हासे कक्षा में सर्वोच्च अंक लाने वाले को शील्ड एवं 2100 रु. का पुरस्कार देने की घोषणा की। नप उपाध्यक्ष जैन ने अहिंसा पुरस्कार देने की घोषणा की। संचालन शरद रावल ने किया। आभार अभियंता सुरेंद्रसिंह सोजतिया ने माना। मंडी में अध्यक्ष गंगाबाई रामचंद्र भड़ाना ने, नप कार्यालय में उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने, झंडा चौक तथा मदरसे में अध्यक्ष प्रतिनिधि पटेल ने, स्कूल होली बड्र्स में लायन ओ.पी. शर्मा ने, गुरुकुल फेम स्कूल में प्राचार्य सुनीता तोमर ने झंडावंदन किया।
अकोदिया मंडी. नगर की सरकारी-निजी शिक्षण संस्थाओं में रविवार को गणतंत्र दिवस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम झंडा चौक पर नप अध्यक्ष दौलतसिंह मंडलोई ने झंडावंदन किया। नपं परिसर में नप उपाध्यक्ष नरेंद्र मेहता ने झंडावंदन किया। राष्ट्रीय परिवार सहायता के चैक अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने बांटे। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। धन्नालाल परमार, कृपालसिंह बरगोती, डॉ. नासिर खान, सुरेंद्र राठी, जगदीश सितारा, राजकुमार राठौर, फतेचंद कुशवाह, प्रेम चौहान, सुजान प्रजापति, खामसिंह यादव, सतीश कुशवाह, विकास प्रजापति आदि उपस्थित थे। संचालन मनीष परमार ने किया। आभार मुख्य नप अधिकारी कमलकिशोर शिवहरे ने माना। मावि ग्राम हड़लायकलां में संस्था प्रधान बापूलाल बांगड़ा ने झंडावंदन किया। नंदलाल चौहान, सरपंच भोजराज परमार, डॉ. राम मनावत, पूर्व सरपंच गजराजसिंह परमार उपस्थित रहे।
मो. बड़ोदिया. नगर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट हासे स्कूल के मैदान पर हुआ। ध्वजारोहण के बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। ग्राम मोहना में शासकीय हासे, मावि, प्रावि में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मना। अतिथि अंबाराम पटेल, कैलाश चंद्रवंश, प्रकाश चंद्रवंशी रहे। अध्यक्षता चंदरसिंह जामलिया ने की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। संचालन विक्रम शर्मा ने किया। आभार गोवर्धनलाल ने माना।
आमला. ग्राम आमला में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य समारोह शासकीय मावि परिसर में हुआ। झंडावंदन सरपंच प्रतिनिधि गोकुलसिंह मालवीय ने किया। रैली निकालकर बच्चों ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
सुनेरा. रविवार को ग्राम सुनेरा में गणतंत्र दिवस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य समारोह शासकीय कन्या शाला परिसर में हुआ। झंडावंदन सरपंच प्रतिनिधि किशोरकुमार सौराष्ट्रीय ने किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
सोयतकलां. नगर में गणतंत्र दिवस पर्व का उल्लास रविवार को समस्त सरकारी व निजी स्कूलों के आंगन में बिखरा। स्कूली छात्रों ने नगर में आकर्षक प्रभातफेरी निकाली। मुख्य समारोह माधव चौक में हुआ। यहां झंडावंदन नप उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने किया। कन्याशाला में झंडावंदन नप अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने किया। तहसीलदार संजीव सक्सेना ने मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्रसिंह चौहान रहे। अध्यक्षता विक्रमादित्य रेगे ने की। अतिथियों ने छात्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। ग्राम डोंगरगांव में भी समस्त स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर्व मनाया गया।
बडौ़द - शाप्रामा विद्यालय ग्राम कंकड़ेल में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता चंदरसिंह पटले ने की। मुख्य अतिथि सरपंच प्रेमसिंह आंजना थे। संचालन रणजीतसिंह पहाडिय़ा ने किया। आभार गोपाल सिसौदिया ने माना। शामावि खजूरी बड़ौद में अध्यक्षता सरपंच शंकरसिंह ने की। मुख्य अतिथि जनपद प्रतिनिधि मदनसिंह थे। संचालन वंदना चौहान ने किया। भारतीय किसान संघ तहसील के प्रत्येक ग्राम समिति द्वारा भारत माता का पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया और प्रसादी का वितरण भी किया। जानकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गोविंदराम शर्मा गुराडिया बड़ौद ने दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ. राजेश गुप्ता ने झंडावंदन किया।
गणतंत्र दिवस पर मोदी चाय की चुस्की
नलखेड़ा. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गणतंत्र पर चाय पिलाई। स्थानीय हाई मास्क चौराहे पर भाजयुमो का स्टॉल लगाया गया।
सोयतकलां. रविवार को सोयतकलां में बस स्टैंड पर नमो टी स्टॉल लगाकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लोगों को मोदी की चाय पिलाई। गिरिराज पुरोहित, सोसायटी अध्यक्ष देवीलाल कुशवाह, आत्माराम जायसवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। युवा मोर्चा जिलामंत्री पवन दीक्षित, मंडल अध्यक्ष अभय जैन, मंडल महामंत्री हंसराज कुशवाह, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप शर्मा, चिंतामण राठौर, भारतसिंह चौहान, राजेश जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
उत्कृष्ट मंच संचालक के रूप में रावल सम्मानित
मक्सी. नगर के लगभग हर सार्वजनिक कार्यक्रम में सूत्रधार की भूमिका निभाने वाले नगर के पत्रकार शरद रावल को गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट मंच संचालक के रूप में सम्मानित किया गया। नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्रसिंह पटेल, उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, सीएमओ हरिओम श्रीवास्तव ने उन्हें प्रतीक चिह्न व प्रमाण-पत्र भेंट किया।




आजाद चौक

कस्तूरबा स्कूल

यहां भी तिरंगा फहराकर मनाया पर्व

शाजापुर. रविवार सुबह से ही शहर में देशभक्ति गीत गूंजना शुरू हो गए। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर सुसंदेश दिया। इसके बाद ध्वजारोहण किया। सभी शासकीय व निजी स्कूलों में तिरंगा फहराने के बाद कई रंगारंग कार्यक्रम हुए और मिठाई वितरित कर मौजूद बच्चों व शिक्षकों ने खुशियां बांटी। इसमें केंद्रीय विद्यालय, शासकीय उमावि क्रमांक-१, शाउमावि क्रमांक-२, उत्कृष्ट स्कूल तोड़ा क्रमांक-१, एमएलबी, महालक्ष्मी मावि, जन शिक्षक संस्थान, नेहरू युवा केंद्र, आजाद चौक, मां राजराजेश्वरी लोक कल्याण समिति कार्यालय सहित सभी शासकीय व अद्र्ध शासकीय स्कूलों में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। समीपस्थ ग्राम गोपीपुर में पंचायत परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह के अतिथि सरपंच देवीसिंह पाटीदार ने झंडावंदन किया। ग्राम लोहरवाल में झंडावंदन सरपंच सीताराम बोड़ ने किया। ग्राम हिरपुरटेका भरड़ में मुख्य समारोह में झंडावंदन सरपंच मायादेवी पाटीदार ने किया। ग्राम बरवाल में मिडिल स्कूल परिसर में हुए मुख्य समारोह में ध्वजारोहण वसूली पटेल नारायणसिंह पटेल ने किया। ग्राम मेवासा, बिजाना आदि में भी कार्यक्रम हुए।

आगर-मालवा. गणतंत्र दिवस पर इस दिन छावनी गांधी उपवन में नपा अध्यक्ष बसंत भाटिया ने ध्वजारोहण किया। छावनी झंडाचौक पर पर रोजमेरा डंडेल ने झंडावंदन किया। यहां वरिष्ठ नागरिक प्रकाश सेठी का सम्मान भी किया गया। आनंद टॉकिज के समीप शिवसेना के अनिल सोलंकी, घाटी नीचे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण शास्त्री ने झंडावंदन किया। यहां वरिष्ठ नागरिक आजाद खां का सम्मान ब्लॉक कांग्रेस द्वारा किया गया। हाटपुरा झंडाचौक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शमीउल्ला कुरैशी ने ध्वजारोहण किया। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश का वाचन सत्यनारायण अटल ने किया। तहसील चौराहा पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश परमार, जपं परिसर में जनपद अध्यक्ष देवकरण गुर्जर, मार्केटिंग सोसायटी में अध्यक्ष करणसिंह यादव, मंडी परिसर में मंडी अध्यक्ष बाबूलाल यादव, छावनी नाका चौराहा पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष राहुल परमार ने झंडावंदन किया। इसके अलावा समस्त शासकीय-अर्धशासकीय कार्यालयों पर आकर्षक विद्युत साज सज्जा के साथ संस्था प्रमुखों ने झंडावंदन किया।

बापचा में किया मध्याह्न भोजन का निरीक्षण- गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों को निर्धारित भोजन दिए जाने को लेकर कलेक्टर अग्रवाल ने हाईस्कूल बापचा का निरीक्षण भी किया।