जगह-जगह रही गणतंत्र पर्व की धूम
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को धूम रही। नगरवासियों में इस महापर्व को लेकर उत्साह रहा। जगह-जगह झंडावंदन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। साथ ही सराहनीय कार्य पर सम्मान भी किया गया।
शुजालपुर. कलेक्टर शाजापुर द्वारा विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक मतदान कराए जाने जैसे उत्कृष्ट कार्य में सराहनीय योगदान के लिए तहसीलदार शुजालपुर मधुकांत दुबे, नायब तहसीलदार अकोदिया पल्लवी पुराणिक तथा नायब तहसीलदार शुजालपुर नारायण नांदेड़ को सम्मानित किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनु. अधिकारी राकेश डाबर को भी सम्मानित किया।
स्व. श्री रामचंद्र चौबे स्मृति विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक मंडी द्वारा 2100 रुपए के पुरस्कार वितरित किए गए। प्राचार्य गोविंद शर्मा, बैंक शाखा प्रबंधक जे.एस. परमार आदि उपस्थित थे। नेहरू युवा केंद्र एवं प्रगति युवा मंडल द्वारा सिविल अस्पताल में मंडल अध्यक्ष हुकुमसिंह परमार, धर्मेंद्र शाक्यवार, अरविंद ने मरीजों को फल वितरित किए। आईसीटीसी काउंसलर जया माहेश्वरी का सहयोग सराहनीय रहा।
विवेकानंद नागरिक सहकारी बैंक परिसर में क्षेत्रीय विधायक जसवंतसिंह हाड़ा एवं बैंक अध्यक्ष के.के. नेमा ने ध्वजारोहण किया।
आम नागरिकों के लिए खुला नेहरू बाल उद्यान
कालापीपल. नगर के एकमात्र पार्क नेहरू बाल उद्यान के कायाकल्प के बाद गणतंत्र दिवस की शाम आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया। बालिका मनदीप कौर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। बच्चों ने पार्क में झूलों का आनंद उठाया। सरपंच दिनेश शर्मा ने बताया पार्क में बच्चों के लिए और भी झूले लगाए जाना है। आगे और विकास शीघ्र कराया जाएगा। पार्क सुबह व शाम 5 से 10 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। उद्घाटन अवसर पर जनपद अध्यक्ष मधु मालवीय, सूरजसिंह पंवार, घनश्याम शर्मा, करतारसिंह गुरुदत्ता, राजकुमार जायसवाल आदि उपस्थित थे।
नमो चाय पिलाई: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को नमो चाय पिलाई और हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम पर समर्थन मांगा। विधायक इंदरसिंह परमार ने भी नमो चाय पिलाकर मोदी के समर्थन में हस्ताक्षर का अनुरोध किया।
उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित: स्थानीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला व अनुभाग में सम्मानित किया। जपं कालापीपल सीईओ अनिल कोचर को निर्वाचन एवं अन्य कार्यों में उत्कृष्ट कार्य पर कलेक्टर गुप्ता ने शाजापुर में सम्मानित किया। तहसील में कार्यरत पटवारी लखनसिंह पुरबिया, वीरेंद्र पाटीदार, चंदरसिंह परमार को निर्वाचन कार्यों में सराहनीय कार्य करने पर और पटवारी अशोक मालवीय, अनिल नागर को वसूली समय से पूर्व कराने पर अनुभाग शुजालपुर में विधायक जसवंतसिंह हाड़ा, एसडीएम हिंदूसिंह चुंडावत ने सम्मानित किया।
सारंगपुर. उत्कृष्ट कार्य के लिए नपा के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी गुरुदत्त शर्मा को मुख्य समारोह में सम्मानित किया गया। विधायक कुंवर कुठार, जनपद अध्यक्ष सुमित्रा घनश्याम पाटीदार, पी.एस. मंडलोई, पूर्व विधायक गौतम टेटवाल आदि मौजूद थे।
देंदला/रंथभंवर. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संस्था अध्यक्ष रतनसिंह चौधरी ने ध्वजारोहण किया। संस्था सचिव रामेश्वर चौधरी ने संबोधित किया। संचालन महेश गेहलोद ने किया। आभार संस्था प्रधान रामबाबू शर्मा ने माना।
तनोडिय़ा. कृषि प्राथमिक सहकारी साख संस्था में अध्यक्ष महेश मित्तल, शासकीय कन्या हाईस्कूल में प्राचार्य आर.सी. खंदार, हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य दिनेश सोलंकी, कन्या माध्यमिक शाला में प्रधानाध्यापक के.सी. डोम, सत्यम पब्लिक स्कूल में संचालक योगेंद्रसिंह राठौर, आदिम जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में अधीक्षक शंकरलाल मालवीय, ग्राम पंचायत में सरपंच भागवंता टेलर ने एवं ग्राम पिपलिया में वरिष्ठ नागरिक उमरावसिंह ने ध्वजारोहण किया।
सलसलाई. बस स्टैंड स्थित शासकीय उमावि परिसर में मुख्य आयोजन से पूर्व महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर एवं मावि, हायर सेकंडरी स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। झंडावंदन सरपंच प्रतिनिधि ज्ञानसिंह मेवाड़ा ने किया। अध्यक्षता रामचरण मेवाड़ा ने की। विशेष अतिथि धर्मेंद्र शर्मा, लखनसिंह, हरिसिंह केशवाल, मोहनलाल दोयदा आदि थे।
कानड़. नेताजी सुभाष पब्लिक हाईस्कूल में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष सिद्धनाथ चौधरी थे। अध्यक्षता बाबूलाल बीजापारी ने की। इस मौके पर सैयद नासिर हुसैन, कन्हैयालाल परमार, अभिषेक गर्ग, उदयसिंह यादव, बड़ागांव मंडल अध्यक्ष चैनसिंह सिसौदिया, संस्था अध्यक्ष ठाकुर अजीतसिंह वर्मा, दिलीप पडि़हार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, योगेश शर्मा, मुकेश केलकर, बनेसिंह चौहान, रमेशचंद्र शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, मेहरबानसिंह मालवीय, राधेश्याम बरेठा आदि उपस्थित थे। संचालन दीपक बोस ने किया। आभार प्राचार्य कृष्णचंद्र शर्मा ने माना। आगर रोड स्थित सेंट सेबेस्टियन पब्लिक इंग्लिश स्कूल में 25 जनवरी को स्कूल में वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि फादर बिशप सेबेस्टियन वडक्केल उज्जैन थे।
नमो चाय पिलाई: भाजयुमो की ओर से पुराने बस स्टैंड पर नरेंद्र मोदी टी स्टॉल लगाकर लोगों को चाय पिलाई। बाबूलाल बीजापारी, चैनसिंह सिसौदिया, मुकेश केलकर, दिनेश बरेठा, बनेसिंह चौहान, श्यामसिंह यादव, बाबूलाल यादव, जवानसिंह, भूपेंद्र दरबार, सुनील गोस्वामी, जीवन खजुरिया, संजय आर्य आदि उपस्थित थे।
ग्राम आक्या भाटी में शा.प्रा. विद्यालय में कार्यक्रम जनअभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा कार्यक्रम में ध्वजारोहण मानसिंह ने किया। समिति अध्यक्ष कमलसिंह तथा सचिव ईश्वरसिंह भाटी ने जानकारी दी।
पोलायकलां. यहां शासकीय एवं निजी विद्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। नगर परिषद द्वारा श्रीराम मांगलिक भवन में सामूहिक कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा पुष्पावती रत्न से नगर के नरेंद्र पालीवाल व सिद्धनाथ वर्मा को नवाजा गया। कार्यक्रम में नप अध्यक्ष लखनलाल चंद्रवंशी, भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्रसिंह बैस आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. कमलकिशोर वर्मा ने किया। कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में विष्णुप्रसाद दांगी, धर्मसिंह मंडलोई, मदन सेठ, अंबाराम सेठ आदि उपस्थित रहे। संस्कार विद्या निकेतन में प्रेमनारायण मरेठिया ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार ग्राम पगरावदकलां शामावि में भेरूलाल मालवीय सरपंच प्रतिनिधि एवं पीरू खां ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं द्वारा गीत, कविता, नाटक आदि का मंचन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया। ग्राम खड़ी डोडिया में उत्सव कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ शिक्षक एवं कवि नारायणसिंह वर्मा को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता नारायणसिंह डोडिया ने की। हुकमसिंह पाटीदार, राजेंद्र सक्सेना, अजीत डोडिया आदि ने संबोधित किया। स्कूल संचालक रामपालसिंह डोडिया ने जानकारी दी। आभार संस्था प्रधान गोविंद गोस्वामी ने माना। संचालन नारायणसिंह वर्मा ने किया।
टुकराना. शासकीय हाईस्कूल, मावि, प्रावि व पारस एजुकेशन एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर सहित गांव के समस्त शिक्षण संस्थान का मिडिल स्कूल व पंचायत परिसर में मुख्य समारोह हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच दिनेश शर्मा ने झंडावंदन किया। विशेष अतिथि जनपद सदस्य प्रतिनिधि कालूराम खाटकी, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश पाटीदार व रामस्वरूप पाटीदार थे। अध्यक्षता प्राचार्य के.के. अवस्थी ने की। बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों को ग्रामीणों ने भी अपने स्तर से इनाम देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मावि प्रधान एम.एल. सौराष्ट्रीय, प्रावि प्रधान स्वयंप्रकाश खत्री, यूनुस शाह, महेश शर्मा, पारस एजु. के प्रधान प्रदीप बैरागी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा गोयल, शिक्षिका श्रद्धा करतारिया, अलका शर्मा, माया सौराष्ट्रीय, मोनिका चंद्रवंशी, निशा शर्मा, मधुबाला मुनिया, रानी बैरागी, जनशिक्षक जागेश सोनी, उपसरपंच विक्रम भिलाला, मनोज ठोमरे, मोनू ठाकुर, बाबू खां, आनंदीलाल शर्मा, ओंकारसिंह मोदी, जगदीश सौराष्ट्रीय, कैलाशचंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र कारपेंटर ने किया। आभार मांगीलाल गामी ने माना।
बड़ौद. श्री महावीर जैन उमावि में विभिन्न कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि कैलाशचंद कुंडल बोहरा, विशेष अतिथि भेरूलाल तलेरा व अध्यक्षता राजेंद्रकुमार जैन संस्थाध्यक्ष ने की। संचालन आचार्य श्याम विश्वकर्मा ने किया। आभार संस्था निर्देशक संतोष जैन ने माना। ग्राम बिलिया में पर्व हर्ष के साथ मनाया। प्रावि एवं मावि के छात्रों द्वारा रैली निकाली गई।
अकोदिया मंडी. नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक शाखा अकोदिया मंडी द्वारा शासकीय कन्या हाईस्कूल अकोदिया मंडी में पर्यावरण एवं जल ही जीवन है विषय पर प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम अलका पाटीदार, द्वितीय उमा मेवाड़ा व तृतीय मनीषा मेवाड़ा रहीं। शाखा प्रबंधक मनोजकुमार गोलाइत द्वारा प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार एवं मिठाई वितरित की गई।