पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभक्ति गीतों से गूंजा सरस्वती का आंगन

देशभक्ति गीतों से गूंजा सरस्वती का आंगन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर - नगर की शिक्षण संस्था सरस्वती शिशु मंदिर मंडी क्षेत्र में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर गत दिवस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य सत्यनारायण शर्मा ने की। अतिथि प्रकाश धनगर थे। अतिथि परिचय विष्णु कुंभकार तथा स्वागत भाषण रमेश माहेश्वरी ने दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई गीतों की प्रस्तुति से राष्ट्रभक्ति का माहौल बन गया। निर्णायक की भूमिका रजनी वैष्णव, रिंकू यादव, ईश्वरसिंह परमार ने निभाई। प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में प्रथम तनवीर कुशवाह, द्वितीय सोना पाटीदार, तृतीय नीतेश मालवीय रहे। बाल वर्ग में प्रथम अभिषेक शर्मा, हेमंत कुशवाह, मोनिका गोयल, द्वितीय कुशल परमार, तृतीय मोनिका परमार रहे। प्रधानाचार्य विष्णु राठौर एवं स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे। संचालन सुनील सोनी ने किया।



कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।