पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गल्ला व्यापारियों की हड़ताल जारी

गल्ला व्यापारियों की हड़ताल जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. शुजालपुर
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए खाद्य अधिनियम के विरोधस्वरूप गल्ला व्यापारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। यहां इस अधिनियम के विरोधस्वरूप गल्ला व्यापारियों द्वारा मंडी में घोष विक्रय पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
इसे लेकर खाद्य अधिकारी व औषधि विभाग के अधिकारी की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन मंडी अध्यक्ष कैलाश सोनी द्वारा गल्ला मंडी चालू करवाने के लिए किया गया था, लेकिन इस अधिनियम के नियमों का हवाला देते हुए गल्ला मंडी में खरीदी करने वाले व्यापारियों द्वारा अमानक माल व मानक माल में अंतर के बारे मे निर्णय मंडी प्रशासन को लेने के बारे में कहा गया था। मंडी प्रशासन के पास इस तरह का कोई संसाधन नहीं होने के कारण मना कर दिया गया। इस पर गल्ला व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक इस बात का खुलासा नहीं हो जाता है कि मानक और अमानक माल में अंतर को बताएगा, तब तक हमारे द्वारा खरीदी करना संभव नहीं है।



कौन-सा खरीदें और कौन-सा नहीं

गल्ला व्यापारी प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल का कहना है हमारे द्वारा तब तक खरीदी नहीं की जाएगी, जब तक इस अधिनियम के दायरे से गल्ला व्यापारियों को मुक्त नहीं कर दिया जाता है। हम गल्ला मंडी में खरीदी करते हैं तो हमें इस बात की पुष्टि कौन करके देगा कि कौनसा माल खरीदने लायक है और कौनसा खरीदने लायक नहीं है। वहीं मंडी अध्यक्ष सोनी का कहना है कि व्यापारी और खाद्य विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक करवाने का मुख्य उद्देश्य ही मंडी का कारोबार शुरू करवाना था, लेकिन जिस प्रकार अमानक व मानक माल तय करने की जिम्मेदारी मंडी को दी जा रही थी, जो हमारे लिए संभव नहीं है। हमारा प्रयास है कि जल्दी से जल्दी मंडी चालू हो, इसके लिए प्रयास जारी है।