मैदान में खेल भावना आवश्यक -जैन
भास्कर संवाददाता. शुजालपुर
जब हम मैदान में किसी भी खेल को खेलने के लिए उतरते हैं तो जीत के लिए हम जी-जान लगा देते हैं। हर कोई विजेता बनना चाहता है लेकिन विजेता वही बनता है जो सबसे अधिक मेहनत के साथ अच्छा प्रदर्शन करता है। मैदान में खेल भावना का होना जरूरी है। यह बात प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री व जिले के प्रभारी पारस जैन ने युवा मोर्चा द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही। अध्यक्षता विधायक जसवंतसिंह हाड़ा ने की। विशेष अतिथि कालापीपल विधायक इंदरसिंह परमार, जिपं अध्यक्ष लीलादेवी परमार, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नेमीचंद जैन थे। कार्यक्रम को विधायक हाड़ा व परमार ने संबोधित किया। इस दौरान शहर क्षेत्र में पांडुरंग क्रिकेट टीम तथा ग्रामीण क्षेत्र में पटलावदा की टीम विजय रही। उनको अतिथियों ने 10-10 हजार की राशि तथा विजेता कप देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 76 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी युमो नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र परमार ने दी। स्वागत भाषण सोनू नेमा ने दिया। संचालन मुकेश प्रजापति ने किया। जपं अध्यक्ष कुसुम अशोक मीणा, जिला महामंत्री नरेंद्रसिंह बैस, जसमत मेवाड़ा, पूर्व विधायक गिरिराज मंडलोई, फूलसिंह मेवाड़ा, भाजपा नेता किशोर सिंह परमार, हेमंत सक्सेना, राजेंद्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, धर्मेंद्र चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक नायक आदि उपस्थित थे।