पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत सचिव काम पर लौटे

पंचायत सचिव काम पर लौटे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. शुजालपुर. जनपद सीईओ को हटाए जाने की मांग को लेकर १० दिन से हड़ताल कर रहे पंचायत सचिव शनिवार को काम पर लौट आए हैं।
जपं सीईओ के.पी. राज ने पंचायत सचिव मोहन परमार से अभद्रता की और इसी पर यह बवाल खड़ा हुआ। सीईओ को हटवाने में पंचायत सचिव सफल नहीं हुए और इसकी आड़ में वे दूसरी मांगों को मनवाने में जरूर सफल हो गए। सुलह कराने के लिए कालापीपल विधायक इंदरसिंह परमार और शुजालपुर विधायक जसवंतसिंह हाड़ा ने प्रयास किया था। हड़ताल समाप्त होने के बाद इस दौरान जपं सीईओ राज ने भी अपना पक्ष रखा। सीईओ राज का कहना है कि सचिवों के साथ उनकी बैठक हो चुकी है। हमारे बीच किसी प्रकार की कोई ऐसी बात नहीं है। पूर्व की तरह फिर से पंचायत सचिवों द्वारा शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन करवाया जाएगा। 26 जनवरी को सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। वहीं हड़ताल समाप्त होने के बार में सचिव संघ के अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि सचिवों द्वारा हड़ताल समाप्त कर फिर से काम पर लौटने का निर्णय हमारी मांगों के मनाने के बाद ले लिया गया है।