डिवाइन महिला मंच ने मनाया स्थापना दिवस
भास्कर संवाददाता - शुजालपुर
नगर की सामाजिक संस्था डिवाइन महिला जनकल्याण समिति सदस्यों ने समिति का द्वितीय स्थापना दिवस रविवार को मंडी स्थित चौबे स्मृति शिक्षा निकेतन में एक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। समाजसेवी गोपाल राठी, राधा राठी, प्रभा जैन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मंच की अध्यक्ष निर्मला अग्रवाल ने कार्यों के बारे में बताया। अतिथि राठी, प्राचार्य गोविंद शर्मा, प्रेमलता सक्सेना, हंसाबेन शाह को सम्मानित किया गया। शारदा गुप्ता, भावना शाह, रत्ना सोनी, ज्योति अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, लता विजयवर्गीय के संयोजन में महिलाओं के लिए केक डेकोरेशन और विज्ञापन प्रतियोगिता आयोजित की गई। केक सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम सपना अग्रवाल, द्वितीय वैष्णवी विजयवर्गीय, तृतीय रितिका अग्रवाल रहीं। विज्ञापन प्रतियोगिता में सुनीता अग्रवाल प्रथम, रचना अग्रवाल द्वितीय, रूपल जैन तृतीय रहीं। बच्चों के लिए भी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। प्रथम शिवांग गुप्ता, द्वितीय शील जैन, तृतीय मनु शाह रहे। संचालन प्रीति अग्रवाल ने किया। आभार रचना अग्रवाल ने माना।
समाजसेवी गोपाल राठी को सम्मानित करते।