पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गल्ला मंडी में फिर होने लगी आवक

गल्ला मंडी में फिर होने लगी आवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - शुजालपुर
पिछले एक सप्ताह से गल्ला मंडी में गल्ला व्यापारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा बिल का विरोध करते हुए कारोबार बंद कर दिया था। लेकिन सीएम शिवराजसिंह चौहान के आश्वासन के बाद मंडी में मंगलवार से फिर कामकाज शुरू हो गया। हालांकि मंडी खुलने के पहले दिन गिने-चुने किसान ही उपज लेकर पहुंचे। लेकिन दूसरे दिन बुधवार को बड़ी संख्या में किसान उपज लेकर पहुंचे।
जैसे-जैसे गेहूं-चने की फसल आने लगेगी, वैसे-वैसे आवक बढ़ेगी। क्योंकि यहां किसान चने की उपज ज्यादा लेकर आते हैं। इसका कारण यहां पर अन्य मंडियों की तुलना में अधिक भाव मिलना है। जब से गल्ला मंडी बंद थी तब से बाजार में भी सन्नाटा देखा जा रहा था। लेकिन मंडी में आवक के साथ बाजार में भी चहल-पहल दिखाई देने लगी। व्यापारियों का कहना है कि नगर का कारोबार गल्ला मंडी में आने वाले किसानों के कारण चलता है। यदि गल्ला मंडी बंद रहती है तो इसका असर बाजार पर पड़ता है। वहीं मंडी सचिव एच.एस. सोनगर का कहना है कि मंडी खुलने के पहले दिन कम आवक हुई थी, लेकिन दूसरे दिन पूर्व की तरह आवक हुई। आने वाले दिनों में इसके और बढऩे की संभावना है।