पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैक पाइंट से बाधित होता है यातायात

रैक पाइंट से बाधित होता है यातायात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - शुजालपुर
रेलवे स्टेशन पर सोया प्लांटों से डीओसी लेकर आने वाले ट्रकों के कारण क्षेत्र का यातायात प्रभावित होने लगा है। इसके अलावा रैक पाइंट तक जाने के लिए बड़ी संख्या में गुजरने वाले ट्रकों से दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। साथ ही डीओसी की बदबू ने रहवासियों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। लंबे समय से लोग रैक पाइंट बदलने की मांग कर रहे हैं। बावजूद जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है।
रैक पाइंट के कारण नगर के मध्य से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रक डीओसी लेकर आते हैं। इस कारण नगर का यातायात प्रभावित हो रहा है। यहां तक कि साप्ताहिक हाट वाले दिन भी इनको शहर के अंदर जाने से नहीं रोका जाता है। इससे हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। लोगों ने पूर्व में भी कई बार इस मांग को शांति समिति की बैठक में उठाया, लेकिन आज तक इस संबंध में कोई पहल नहीं हुई। वहीं पूर्व में निरीक्षण के लिए आए रेलवे डीआरएम को भी इस बारे में अवगत कराया। पुलिस के आला अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है। हालांकि कुछ दिनों के लिए ट्रकों को शहर के अंदर जाने पर प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन एक बार फिर ट्रक शहर के अंदर से ही गुजरने लगे हैं। जबकि पूर्व में रोकडिय़ा हनुमान मंदिर के समीप एक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आकर अपना गंवा चुका है। इसके बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
दिनभर उड़ती है धूल- रोकडिय़ा हनुमान मंदिर क्षेत्र में दुकान संचालित करने वाले राजेंद्र जैन का कहना है कि प्रमुख मार्गों से डीओसी के ट्रक गुजरने के कारण जहां एक ओर दिनभर धूल उड़ती है, वहीं दूसरी ओर हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। हम लोगों ने पूर्व में समस्या को उठाया था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जबकि जो ट्रक डीओसी लेकर आते हैं वह सीधे रेलवे फाटक से स्टेशन की ओर आ-जा सकते हैं।
दूसरे स्टेशन पर बनना चाहिए रैक पाइंट -लोग लंबे समय से रैक पाइंट अन्यत्र बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। डीआरएम को भी लोगों ने रैक पाइंट की व्यवस्था चाकरोद या मोहम्मदखेड़ा स्टेशन पर स्थापित करने की मांग की थी। इस बारे में सुनील शर्मा का कहना है कि नगर के समीप के ये दोनों स्टेशन ऐसे हैं जहां रैक पाइंट बनकर लोगों को राहत दी जा सकती है।
प्रमुख मार्ग पर लगता है जा-प्रमुख मार्ग पर आए दिन जाम लगने का एक कारण प्रमुख मार्ग से गुजरने वाले ट्रक हैं क्योंकि अगर दो ट्रक आमने-सामने आ जाते हैं तो जाम की स्थिति बन जाती है। खासकर रेलवे फाटक पर इस प्रकार की स्थिति बनती है।



दुर्गंध का कारण बनती रैक पाइंट पर फैली डीओसी।