पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे फाटक पर फिर लगा जाम

रेलवे फाटक पर फिर लगा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - शुजालपुर
नगर के मध्य बने रेलवे फाटक पर जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। यहां थोड़ी देर के लिए गेट बंद होता है और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। ऐसी ही स्थिति गुरुवार सुबह 11 बजे फिर बनी। देर तक रेलवे फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
रेलवे फाटक बंद रहने का असर नगर के प्रमुख मार्ग के यातायात पर भी पड़ता है। क्योंकि थोड़ी देर तक गेट बंद रहने से वाहनों की कतार एमजी रोड तथा बस स्टैंड तक पहुंच जाती है। इस कारण सिटी मंडी आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों को इस समस्या से निजात तभी मिलेगी जब यहां अंडरब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा।फ्रीगंज निवासी गिरीश तिवारी का कहना है कि यूं तो रेलवे फाटक पर अक्सर इस जाम की स्थिति बनती है लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत उस समय होती है जब ज्यादा समय तक गेट बंद रहता है। ऐसे में कई बार तो रास्ता बदलकर कमल्या फाटक तरफ से जाना पड़ता है। इसके अलावा अंडरब्रिज का काम धीमी गति से चलने के कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत पांच माह से अंडरब्रिज का काम चल रहा है लेकिन कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। हालांकि कार्य शुरू होने पर अनुमान था कि जनवरी तक अंडरब्रिज बन जाएगा। गेट बंद रहने के कारण नगर की यातायात व्यवस्था बिगडऩे के बारे में यातायात पुलिस जवान दिनेश पटेल का कहना है कि यहां पर जाम के कारण काफी दिक्कत होती है और कई बार यातायात सुचारू करने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ती है।



रेलवे फाटक पर जाम के बाद दोनों ओर लगी वाहनों की कतार।