पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोल बूथ तोडफ़ोड़ मामले में राज ठाकरे के खिलाफ केस

टोल बूथ तोडफ़ोड़ मामले में राज ठाकरे के खिलाफ केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क - मुंबई. टोल बूथ पर तोडफ़ोड़ के मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ पुणे के राजगढ़ और लोणी कारभोर में केस दर्ज हुए हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी मंगलवार को मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई के बांद्रा-वरली सी-लिंग के टोल-बूथ में तोडफ़ोड़ की। 16 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। राज ने रविवार को नवी मुंबई में मनसे कार्यकर्ताओं से कहा था कि टोल नाके पर टोल नहीं भरना है। यदि कोई विरोध करता है तो उसे तोड़ दो। इसके बाद से मनसे कार्यकर्ताओं ने राज्य के कई टोल बूथों पर तोडफ़ोड़ की थी। राज के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप हैं।

राकांपा विधायक के भाई ने की तोडफ़ोड़
बांद्रा-वरली सी लिंक के टोल बूथ पर हमला करने वाले मनसे कार्यकर्ताओं का नेतृत्व राकांपा विधायक नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक ने किया। कप्तान कुछ दिन पहले ही राकांपा छोड़कर मनसे में शामिल हुए हैं।
टोल वसूली बंद नहीं होगी : पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि टोल जरूरी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भी इसी नीति पर चलता है। टोल तो जारी रहेंगे। इस संबंध में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने 8-10 दिन में नई टोल नीति घोषित करने की बात कही है। गृह मंत्री आरआर पाटिल ने कहा है कि नए नियमों के अनुसार टोल बूथों व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले दल से भरपाई वसूली जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने ही टोल संस्कृति शुरू की। अब वे कह रहे हैं कि सत्ता में आने के बाद टोल खत्म कर देंगे।