- Hindi News
- गुल्टूू हत्याकांड के आरोपी ने की तोडफ़ोड़
गुल्टूू हत्याकांड के आरोपी ने की तोडफ़ोड़
इंदौर - ऋषि पैलेस कॉलोनी में गुरुवार को एक मकान पर कब्जा करने के लिए बदमाशों ने घर में तोडफ़ोड़ कर दी। बदमाशों में गुल्टू हत्याकांड का एक आरोपी भी शामिल है। जगदीश सागोरे निवासी ऋषि पैलेस ने बताया गुरुवार दोपहर छह युवक उनके घर आए और विवाद करने लगे। उन्हें रोका तो बदमाशों ने तोडफ़ोड़ कर दी। कुछ दिनों पहले भी बदमाशों ने विवाद किया था। जगदीश ने थाने में इसकी शिकायत की। चंदन नगर टीआई ने बताया घर पर कब्जा करने के लिए गुल्टू हत्याकांड का आरोपी पप्पू वर्मा साथियों के साथ गया था।