पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश से सड़क बनी पोखर, हादसे का भय

बारिश से सड़क बनी पोखर, हादसे का भय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बदनावर
बड़ी चौपाटी टू बैजनाथ मंदिर रोड चौड़ीकरण में डिवाइडर का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। न ही साइड के शोल्डर की
दबाई की गई है। ऐसे में राहगीरों को रोड से ही गुजरना पड़ रहा है जिससे
हादसे का भय बना रहता है। बनाई गई नालियों के ढक्कन भी जरा सा दबाव पडऩे पर टूट रहे हैं। रहवासियों की भारी
फजीहत है।
जहां आवागमन का दबाव है, वहां ढक्कन रखे जाने से उनके टूटने का अंदेशा बना रहता है। अब ठेकेदार का कहना है कि दबाव पड़ऩे पर नाली टूटेगी ही, लेकिन लोगों का कहना है कि गुणवत्ता के अभाव में ऐसे हालात बन रहे हैं। निर्माण के दौरान भी शिकायतें की लेकिन वरिष्ठ अफसर को साइड देखने की फुर्सत नहीं मिली। लोगों में आक्रोश है। निर्माण कार्य भी बंद पड़ा है। रोड के बनते ही दरार आने के मामले में भी कार्रवाई न होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। लेवल भी सही नहीं होने से जरा सी बारिश में ही पोखर नजर आ रहे हैं। सड़क पर पानी भरने की वजह से रात को हादसे का भय बना रहता है। पोखर की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी रहवासियों को हो रही है।
दिखवाते हैं मामला
॥काम क्यों बंद पड़ा है, दिखवाते हैं। नालियां तो ताजी होने और दबाव के कारण टूटी है।ø
बीएल चौबे, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, बदनावर




सड़क के आसपास इस तरह पानी भर गया है।

बड़ी चौपाटी टू बैजनाथ मंदिर रोड चौड़ीकरण के दौरान ठेकेदार ने गुणवत्त्ता का ध्यान नहीं रखा, रहवासी परेशान