- Hindi News
- मनावर अस्पताल में जल्द आएगी डिजिटल एक्सरे मशीन
मनावर अस्पताल में जल्द आएगी डिजिटल एक्सरे मशीन
मनावर - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को संयुक्त संचालक डॉ. शरद पंडित ने निरीक्षण किया। डॉ. पंडित ने ओटी कक्ष, वार्डों का दौरा किया। स्वास्थ्य केंद्र में दवा वितरित की जानकारी ली। स्टाफ नर्सों और सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों और डिजिटल एक्सरे मशीन के संबंध में अवगत कराया गया। दोनों मामलों में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
डॉ. पंडित ने आईसीयू रूम का भवन पूर्ण होने पर 15 बेड, गद्दे तथा आईबी स्टैंड कराने की बात कही। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एलडी फूंकवाल, डॉ. केसी राणे सीबीएमओ, डॉ. जीएस चौहान, डॉ. सौरभ बौरासी, डॉ. सुनिल देसाई, डॉ. संजय मुवेल, डॉ. कीर्ति बोरासी, मोनिका चौहान उपस्थित थे। अधिकारी ने ग्राम खंडलाई के आदर्श उपस्वास्थ्य केंद्र एलवन डिलेवरी पाइंट का भी दौरा किया। एएनएम ने बताया माह में चार से पांच प्रसूति होती है। निर्देश दिए कि गंभीर प्रकरण होने पर मनावर भेजें।