पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूर्योदयकालीन कुंडली

सूर्योदयकालीन कुंडली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राम मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराया

नालछा - रामपालकीधाम पर सर्वेश्वरदासजी के संकल्प के तहत राममंदिर निर्माण प्रारंभ करने के लिए गुरुभक्तों की बैठक हुई। सभी ने उत्साह से संकल्प पूर्ण करने की बात दोहराई। राजगढ़, नालछा, धार, बरखेड़ा, कुराडिया, गुजरी आदि से भी लोग पहुंचे। निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि मंदिर निर्माण के संबंध में 22 जनवरी को धार में भक्तों से चर्चा की जाएगी। प्रेमदास महाराज ने कहा कि अप्रैल तक मंदिर के संकल्प को पूर्ण करना है जो गुरुदेव का सपना था।

यज्ञस्थल के लिए भूमिपूजन आज

सरदारपुर - स्थानीय मां गायत्री शक्तिपीठ पर 7 से 10 फरवरी ((चार दिनी)) 24 कुंडीय यज्ञ होना है। निर्देशन शांतिकुंज हरिद्वार की टोली करेगी। मंदिर परिसर पर यज्ञस्थल के लिए भूमिपूजन शुक्रवार सुबह 8.30 बजे विधायक वेलसिंह भूरिया व जमना भूरिया करेंगी। अध्यक्षता यज्ञ समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडलोई करेंगे। जानकारी ट्रस्टी अध्यक्ष डॉ. भगवान पाटीदार ने दी।

गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में विशेष भोज

धार - गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में मध्याह्न भोजन कार्यक्रम अंतर्गत विशेष भोज दिया जाएगा। सब्जी-पूड़ी-खीर अथवा सब्जी-पड़ी-हलवा के साथ लड्डू का वितरण किया जाएगा।

रसोइयों का पारिश्रमिक जारी

धार - मध्याह्न भोजन कार्यक्रम अंतर्गत कार्यरत रसोइयों का दिसंबर व जनवरी का कुल दो माह का एक करोड़ 52 लाख रुपए पारिश्रमिक जारी किया गया है। जानकारी जिपं सीईओ श्रीकांत बनोठ ने दी।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई

खैरोद - सांई विद्या मंदिर हाईस्कूल में सामान्य ज्ञान स्पर्धा करवाई गई। चार टीमों के बीच मुकाबला हुआ। डी टीम ने जीत हासिल की। इसके अलावा भी शारीरिक व मानसिक ज्ञान की कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। संजय प्रजापत, संतोष कछवाया आदि उपस्थित थे।



7 श

चं रा

प्लू शु

9

के 1

3

गु

6 मं

यू १2



सू बु

10

ने

11

तिथि संवत - माघ कृष्ण- अष्टमी संवत्- २070, शाके- 1935, रवि उत्तरायण, शिशिर ऋतु, हिजरी सन्- 1435, 24 जनवरी, शुक्रवार ((कालाष्टमी))।

सूर्याेदय कालीन नक्षत्र - स्वाति नक्षत्र रात्रि 04.45 तक, पश्चात विशाखा, शूल योग तथा बालव करण।

ग्रह विचार - सूर्य- मकर, चंद्र- तुला, मंगल- कन्या, बुध- मकर, गुरु- मिथुन, शुक्र- धनु, शनि- तुला, राहु- तुला, केतु- मेष, प्लूटो- धनु, नेपच्यून- कुंभ और यूरेनस- मीन राशि में।

दिशा शूल - पश्चिम दिशा- यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें।

शुभाशुभ ज्ञानम् - अष्टमी तिथि रात्रि 10.36 तक पश्चात नवमी। तुला राशि का चंद्रमा पूरे दिन विद्यमान।

शुभ अंक - 6 शुभ रंग - आसमानी

खरीदारी के लिए समय दोपहर 12.39 से 02.01 तक।

राहुकाल - प्रात: 11.16 से 12.39 तक ।

चौघडिय़ा मुहूर्त - प्रात: 07.08 से 08.31 चंचल, प्रात: 08.31 से 09.54 लाभ, प्रात: 09.54 से 11.16 अमृत, दोपहर 12.39 से 02.01 शुभ, अपराह्न 04.47 से 06.09 चंचल, रात्रि 09.24 से 11.01 लाभ।

आज जन्मे बच्चे का नाम व राशि

समय नक्षत्र चरण पाया राशि जन्माक्षर

प्रात: 10.40 तक स्वाती 1 चांदी तुला रु

अप. 04.44 तक स्वाती 2 चांदी तुला रे

रात्रि 10.46 तक स्वाती 3 चांदी तुला रो

रात्रि 04.45 तक स्वाती 4 चांदी तुला ता

आराधना - ú शुं शुक्राय नम:

- पंडित सोमेंद्र शर्मा





न्यूज़ इनबॉक्स