पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रकों में भिड़ंत, क्लीनरों की मौत

ट्रकों में भिड़ंत, क्लीनरों की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - लोहारी/कुक्षी
लोहारी के पास एल शेप के सुदडिय़ा खोदरा मोड़ पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। दोनों के क्लीनरों की मौत हो गई। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि वाहनों के क्लीनर उसी में फंसे रह गए। क्रेन से हटाकर शव निकाले गए। ड्राइवर बाल-बाल बच गए। हादसा गुरुवार रात करीब 9.30 बजे लोहारी से दो किमी दूर हुआ।
लोहारी से कुक्षी तरफ स्थित सुदडिय़ा खोदरा के खतरनाक मोड़ में ट्रक ((एमपी09एचजी4022)) मैदा लेकर कुक्षी तरफ जा रहा था। सामने से खाली ट्रक ((एमपी10एच0731)) मनावर तरफ आ रहा था। मोड़ में भिड़ंत से दोनों वाहन के क्लीनरों ने दम तोड़ दिया। शवों को बाहर निकालने के लिए खासी मशक्कत करना पड़ी। वाहनों को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई। मृतकों के नाम रवि भोल्या उर्फ भुरू निवासी चोरबावड़ी ((२०)) और जहूरभाई मोहम्मद खां निवासी मनावर ((५३)) है। नानसिंह लट्टू चोरबावड़ी की सूचना पर कुक्षी पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को जांच में लिया है।



सड़क निर्माण के दौरान भी मोड़ को नहीं किया सीधा

कुक्षी-मनावर मार्ग पर कई स्थानों पर खतरनाक मोड़ है। दुर्घटनास्थल पर एल आकार का मोड़ होने से वाहन नियंत्रित नहीं हो पाता। पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं। लोगों ने बताया सड़क निर्माण के दौरान भी मोड़ को सीधा करने के लिए नियंत्रक एजेंसी एमपीआरडीसी और ठेकेदार को कई बार अवगत कराया। लोहारी के खेमराज बर्फा ने 100 पत्र भी मुख्यमंत्री को भेजे थे लेकिन ध्यान नहीं दिया।