पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे में धुत डॉक्टर का फिर हंगामा, ग्रामीणों में आक्रोश

नशे में धुत डॉक्टर का फिर हंगामा, ग्रामीणों में आक्रोश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बिडवाल
रुपए की हेराफेरी के आरोपों से घिरे बिड़वाल के सरकारी अस्पताल के डॉ. ऋतुराज बामनिया ने शुक्रवार को फिर हंगामा किया। नशे में धुत डॉक्टर की हरकतों से एलटीटी कैम्प में आई महिलाएं घबरा गईं। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम व सीबीएमओ के निर्देश पर बदनावर से जांच दल भेजा गया जिसने पंचनामा बनाया। डॉक्टर की हालत की फोटोग्राफी भी कराई गई। पूर्व में ग्रामीण शिकायत कर चुके थे लेकिन जांच और सेवा समाप्ति के नोटिस के बावजूद बाद में मामला दफा-दफा कर दिया गया। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर लेनदेन कर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
शुक्रवार को बिड़वाल अस्पताल के संविदा डॉक्टर बामनिया के हंगामे से महिलाएं परेशान हो गई। सुबह नौ बजे अस्पताल लाए और रजिस्टर में दस्तखत कर अस्पताल परिसर में अपने कक्ष में बैठ गए। शराब पीने व हंगामे की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे और डॉक्टर की हालत देख एसडीएम रंजीत बालोदिया को सूचना दी। उन्होंने सीबीएमओ को बताया, वहां से डॉ. आर. जाट को भेजा गया। यहां आकर उन्होंने संबंधित डॉक्टर का पंचनामा बनाकर फोटोग्राफी कराई। डॉक्टर ने नशा करने की बात स्वीकारी। कमरे से शराब की खाली बोतल भी मिली। अस्पताल में मात्र 16 ओपीडी दर्ज की गई थी। एलटीटी कैम्प की व्यवस्थाएं डॉ. सुरेश भूरा ने संभाली। मात्र सात ऑपरेशन हो पाए।



सेवा समाप्त करने की मांग

गांव के कन्हैयालाल चौधरी, संजय छापरावाला, संतोष ढोलकिया, विनोद चौधरी, गोविंद तारोदिया ने पंचनामे पर हस्ताक्षर कर डॉ.आर.एस.जाट के समक्ष रोष जाहिर कर तत्काल सेवा समाप्त करने की मांग की। पूर्व में उक्त डॉक्टर नशे की हालत में पकड़े जा चुके हैं, तत्कालीन बीएमओ ने पंचनामा भी बनाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

शिकायत पर आए अधिकारी, बनाया पंचनामा, कार्रवाई की मांग