महिला का मंगलसूत्र खींच ले गए बदमाश
बदनावर - बड़ी चौपाटी के टॉवर के समीप शुक्रवार दोपहर ३ बजे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश महिला के गले से मंगलसूत्र खींच ले गए। जानकारी के अनुसार नीता विनय पाटीदार ((२८)) पुत्र को कोचिंग के लिए छोडऩे पैदल जा रही थी। तभी पीछे से आई बाइक पर सवार दो युवक झपट्टा मारकर मंगलसूत्र खींच ले गए। सोने के आभूषण का वजन डेढ़ तौला था, जिसका बाजार मूल्य लगभग ४५ हजार रुपए है। थाने पर रिपोर्ट की गई। चार दिन पहले भी जैन मंदिर के समीप महिला के गले से इसी तरह मंगलसूत्र खींचा गया था, जिसके बाद लोगों ने गृहमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा था।