175 का परीक्षण, 30 का ऑपरेशन के लिए चयन
सिंघाना - नारायण सेवाधाम समिति मनावर के तत्वावधान में ओमप्रकाश पारीक की स्मृति में शुक्रवार को नेत्र शिविर लगा। झंडा चौक स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दृष्टि नेत्रालय दाहोद के नेत्र विशेषज्ञों ने 175 लोगों का परीक्षण किया। 30 मरीजों को ऑपरेशन के लिए दाहोद ले जाया गया। अतिथि बीएमओ डॉ. केसी राणे, डॉ. हीरालाल पाटीदार व समिति अध्यक्ष रमेशचंद्र कुशवाह थे। प्रवीण पाल का सहयोग रहा। अतिथि स्वागत उपसरपंच संदीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, कैलाश भाटोद्र ने किया। संचालन मगन भाटिया ने किया। आभार सतीश पारीक ने माना।