- Hindi News
- गणतंत्र मेला मंगलादेवी शुरू, एक माह चलेगा
गणतंत्र मेला मंगलादेवी शुरू, एक माह चलेगा
मनावर - गणतंत्र मेला श्री मंगलादेवी की शुरुआत शुक्रवार सुबह नौ बजे हुई। पूजन व आरती की गई। मनावर विधायक रंजना बघेल व नपाध्यक्ष राजकुमार जैन उपस्थित थे। मैला मैदान से बैंड-बाजों के साथ चल समारोह निकला। सिंघाना मार्ग स्थित श्री मंगलादेवी मंदिर पहुंचा। अतिथियों ने पूजन कर माता को चुनरी व शिखर पर ध्वजा चढ़ाई। मीसाबंदी छगनलाल सिसौदिया, राधेश्याम मुकाती, पार्षद जे.डी. जौहरी, दिनेश सारन, गुड्डीबाई, पन्नालाल ठेकेदार, जितेंद्र पाटीदार, मनोहर नामदेव, मोहन सेठ, रमेश सेन, मेला समिति अध्यक्ष पन्नालाल पाटीदार, सीएमओ निशिकांत शुक्ला, मेला अधिकारी प्रदीप गंगराड़े उपस्थित थे। इसके पूर्व भैरवान बाबा व दुर्गाजी की पूजा की। मेला एक महीने चलेगा।
महाआरती करते हुए अतिथि व अन्य श्रद्धालु।