ट्रकों में भिड़ंत, क्लीनरों की मौत
लोहारी/कुक्षी - लोहारी के पास एल शेप के सुदडिय़ा खोदरा मोड़ पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। दोनों के क्लीनरों की मौत हो गई। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि वाहनों के क्लीनर उसी में फंसे रह गए। क्रेन से हटाकर शव निकाले गए। ड्राइवर बाल-बाल बच गए। हादसा गुरुवार रात करीब 9.30 बजे लोहारी से दो किमी दूर हुआ। लोहारी से कुक्षी तरफ स्थित सुदडिय़ा खोदरा के खतरनाक मोड़ में ट्रक ((एमपी09एचजी4022)) मैदा लेकर कुक्षी तरफ जा रहा था। सामने से खाली ट्रक ((एमपी10एच0731)) मनावर तरफ आ रहा था। मोड़ में भिड़ंत से दोनों वाहन के क्लीनरों ने दम तोड़ दिया। शवों को बाहर निकालने के लिए खासी मशक्कत करना पड़ी।