धार में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
धार. गणतंत्र दिवस पर रविवार को मुख्य समारोह किला मैदान पर होगा। बरसों बाद कलेक्टर ध्वजवंदन करेंगे। पूर्व में मंत्री जिले से होने से यह अवसर उन्हें मिलता था। सुबह 8.50 बजे कलेक्टर सीबी सिंह ध्वज फहराएंगे। वंदेमातरम व मप्र गान होगा। 9 बजे परेड का निरीक्षण किया जाएगा। इसी प्रकार राजगढ़, कुक्षी, मनावर, बाग, टांडा, धामनोद, सरदारपुर, धरमपुरी, बदनावर सहित जिले भर में ध्वजवंदन किया जाएगा।