पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया

मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर - गणतंत्र दिवस पर्व हर्ष के साथ मनाया। छात्रों की प्रभातफेरी ने नगर भ्रमण किया। सरकारी नंदराम चोपड़ा हाई स्कूल पर मुख्य समारोह में नपं अध्यक्ष आशा सराफ ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता एसडीएम रंजीतसिंह बालोदिया ने की। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। उन्नति पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मध्यप्रदेश गान गाया। प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। छात्रों ने देशभक्ति एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। माध्यमिक स्तर पर सूरज विद्या विहार प्रथम, आईजी प्ले स्कूल द्वितीय एवं सरकारी कन्या मावि तृतीय रहे। इसी तरह नंदराम चौपड़ा स्कूल प्रथम, केसी सराफ स्कूल द्वितीय एवं काश्यप विद्या पीठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैन पब्लिक स्कूल की विश्व गुरू भारत प्रस्तुति को भी सराहना मिली। अंबिका आदर्श स्कूल ने प्रतियोगिता में शामिल न होकर देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान थीम पर मनमोहक प्रस्तुति दी जिसमें गुजरात दंगे, चारा घोटाला, मंहगाई एवं केदारनाथ हादसे को दर्शया, हादसे में मां की मोत पर नन्ही बालिका को बिलखते बताया काफी सराहना मिली। परेड सलामी के दौरान १३ अश्व सवार साथ थे। एसडीओपी सरिता जावा, तहसीलदार श्रीकांत शर्मा, नायब तहसीलदार राकेश सस्तिया सहित पार्षद मंचासीन थे। अतिथि स्वागत सीएमओ दामोदर चौधरी एवं प्राचार्य दिनेश सोनी ने किया। संचालन प्रदीप पांडे्य एवं शीला सराफ ने किया। न्यायालय परिसर में जज एएस भूरिया, जनपद पंचायत में अध्यक्ष सुगना पाटील, आईएस में मनोज शर्मा, तहसील कार्यालय में एसडीएम, थाना परिसर में एसडीओपी, लक्ष्मीबाई बालोद्यान में नपं उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, नपं कार्यालय में सीएमओ, प्रताप विद्या निकेतन में जीपीसिंह, काश्यप में राजीव गोरवाड़ा, उन्नति स्कूल में राजेंद्रसिंह पंवार, अंबिका आदर्श स्कूल में अध्यक्ष जगदीश पटेल, मार्केटिंग सोसायटी में अध्यक्ष नारायणसिंह देवड़ा एवं कृषि उपज मंडी में अध्यक्ष अमरसिंह मुनिया ने ध्वजारोहण किया। उपाध्यक्ष लक्ष्मीकुंवर चौहान सहित संचालक व्यापारीगण मौजूद थे। खेड़ा में सरपंच परमानंद पाटीदार, पंचकवासा में सरपंच दशरथसिंह दंागी, छायन में सरपंच गिरधारी गिरवाल एवं राजमल राठौड़ ने ध्वज फहराया। बोराली सरकारी मावि में एसएमसी अध्यक्ष दिलीप मकवाना ने ध्वज फहराया। सरपंच सरजूबाई मालवीय एवं प्रधानाध्यापक आरआर भगोरे सहित बड़ी संख्या में पालक एवं ग्रामीण मौजूद थे। कांग्रेस ब्लॉक मुख्यालय पर पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने ध्वजारोहण किया।