पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 18 वर्ष पूर्ण करने वालों के नाम सूची में दर्ज किए

18 वर्ष पूर्ण करने वालों के नाम सूची में दर्ज किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नए मतदाताओं को परिचय पत्र बांटे

मनावर - विक्रम सामुदायिक भवन में मतदाता दिवस मनाया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदाताओं को शपथ दिलवाई। नए मतदाताओं को परिचय पत्र बांटे। सहायक निर्वाचक अधिकारी ने दिवस पर प्रकाश डाला। संचालन कमल सारन ने किया।



बिड़वाल - राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उमावि परिसर में मतदाता दिवस मनाया गया। नवीन मतदाताओं को वोटर आईडी प्रदान किए। 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज किए। बीएलओ प्रकाश नाथावत, शिवनारायण सुनारिया, शरद चौधरी, रतनलाल पुदंड ने निर्वाचन आयोग के संदेश का वाचन किया। प्राचार्य बीएल राठौर, प्रधानाध्यापक टीएल मालवीय मौजूद थे।