- Hindi News
- टैक्स चोरी की आशंका में जब्त ट्रक के बिल्टी मेमो फर्जी निकले, दो पर केस
टैक्स चोरी की आशंका में जब्त ट्रक के बिल्टी-मेमो फर्जी निकले, दो पर केस
भास्कर संवाददाता - बदनावर
सेल्स टैक्स बचाने के लिए नकली दस्तावेज बनाने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने दो लोगों पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया। ट्रक को रात्रि गश्त के दौरान चेकिंग में रोका था। फॉर्म-41 नहीं बताने पर लगा था कि टैक्स चोरी की जा रही है। जब जांच में रिकॉर्ड तलब हुआ तो बिल्टी और केश मेमो फर्जी निकले। आरोपी बबलू उर्फ अमृत लिमड़ी एवं मयूर प्रवीण मेहता थांदला रोड-पेटलावद है।
यह है मामला
9 जनवरी को पेटलावद मार्ग भैंसोला के पास रात्रि गश्त के दौरान ट्रक ((जीजे9झेड7488)) को रोका था। ड्राइवर ने फॉर्म-49 पेश नहीं किया। सेल्स टैक्स चोरी की शंका में कमिश्नर को बताया। ट्रक में जहाज का स्क्रेप भरा था जो पेटलावद से देवास बिल्टी के आधार पर भेजा जा रहा था। स्क्रेप करीब 15 लाख रुपए का बताया गया। पेटलावद के मयूर ट्रांसपोर्ट से फर्जी बिल्टी बनाकर परिवहन करना पता चला। 10 जनवरी को सेल्स टैक्स फ्लाइंग दस्ते ने थाना
पहुंचकर कागजात चेक कर बिल्टी जब्त की। मामले में सेल्स टैक्स एवं मप्र यातायात कर की भी चोरी की गई है। जब्त ट्रक का परमिट गुजरात का था।