पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीलीखेड़ी में लापरवाही, पंचायत सचिव पर बरसे विधायक

लीलीखेड़ी में लापरवाही, पंचायत सचिव पर बरसे विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर - विधायक भंवरसिंह शेखावत ने मंगलवार को ग्रामीण अंचल का दौरा किया। लोगों की समस्याएं जानी एवं शासकीय योजनाओं में खामियों को लेकर संबंधित को लताड़ भी लगाई। बेहतर काम करने की नसीहत दी। ग्राम पंचायत लीलीखेड़ी में चल रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता के अभाव को लेकर पंचायत सचिव पर बरस पड़े। ग्रामीणों ने पंच परमेश्वर योजना में स्वीकृत दो मार्गों का काम अब तक शुरू नहीं हो पाने की शिकायत की। आंगनवाड़ी एवं बड़लीपाड़ा मार्ग निर्माण का मांग पत्र दिया। बखतपुरा, दोतरिया, सेमलखेड़ा आदि पंचायतों में भ्रमण कर अतिरिक्त कक्षों का निरीक्षण किया। कई ग्रामीणों ने भी समस्याओं के ज्ञापन सौंपे। पश्चिम क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लगभग सभी गांवों में पेयजल की समस्या से ग्रामीण अधिक परेशान नजर आए। सीसीबी अध्यक्ष खेमराज पाटीदार, मोहनसिंह चौहान, महेंद्रसिंह पीपलीपाड़ा, महेंद्रसिंह शक्तावत, परमानंद पाटीदार, जगदीश पाटीदार, शिवरामसिंह रघुवंशी आदि साथ थे।
दत्तीगांव भी पहुंचे छह पंचायतों में
उधर, पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने क्षेत्र की 6 पंचायतों के विभिन्न गांवों का दौरा किया। मनरेगा मद से स्वीकृत ग्रापं इंद्रावल से मानपुरा से चीराखान मार्ग ((20.06 लाख)), भावलपाड़ा से पिपलीपाड़ा ((31.82 लाख)) एवं पांजापाड़ा से मानपुरा ((19.71 लाख)) के लिए भूमिपूजन किया। मजरा खाकरोड़ से झिकली तक ग्रेवल मार्ग, पेटलावद मार्ग से भैंसोला तक बन रहे मार्ग एवं मुंगेला से गुंदीखेड़ा मार्ग का अवलोकन किया। ग्रामीणों से चौपाल चर्चा की। मंडी संचालक रणछोड़ डामर, जिपं सदस्य दिनेश गिरवाल, धर्मेंद्रसिंह नाथावत, रमेश जमादार, नंदू चौधरी, देवेंद्रसिंह सिसौदिया, नाथू चौधरी, जगदीश सिर्वी आदि साथ थे।



क्षेत्र के दौरे में शेखावत के तीखे तेवर