- Hindi News
- समाधान के लिए योजना मंजूर होने का इंतजार
समाधान के लिए योजना मंजूर होने का इंतजार
बदनावर में मरीजों को हो रही परेशानी, पूर्व में कचरा जलाए जाने से भी बनी थी अप्रिय स्थिति
भास्कर संवाददाता - बदनावर
सरकारी अस्पताल में फीमेल वार्ड के पीछे पसरी गंदगी से बदबू फैल गई है। प्रसूति कक्ष, आपात कक्ष के पीछे भी ऐसे ही हालात हैं। प्रसूति के बाद गंदे कपड़े एवं अन्य सामग्री भी यहीं फेंक दिए जाने से यह स्थिति बनी। संक्रमण का डर है। सफाई के अभाव में कचरा सडऩे लगा है। वार्ड के शौचालय एवं स्नानगृह का पानी भी यहीं एकत्रित हो रहा है। निकासी का अभाव है। कई बार कचरा जलाने के प्रयास हुए हैं, इससे भी मरीजों को धुएं के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ चुका है। तात्कालिक समाधान के बजाय अफसर योजना भेजने व उसकी मंजूरी का इंतजार करते दिख रहे हैं।
एसबीएनयू एवं एनआरसी पास होने से कुपोषित एवं छोटे बच्चों पर विपरीत असर पड़ सकता है। अफसर भी समस्या को स्वीकार कर रहे है लेकिन हल करने की इच्छाशक्ति नहीं जुटा पाए। अस्पताल परिसर में वेस्ट एवं अनुपयोगी भंगार सामग्री भी जहां-तहां पड़ी है। लोगों ने बताया एकत्रित कर एक स्थान पर रखना चाहिए या परमिशन लेकर नीलाम कर देनी चाहिए। इससे सुंदरता बढ़ेगी।
पक्का प्लेटफॉर्म बनाने की योजना है
॥वार्ड के पीछे पसरी गंदगी के निपटान कराया जाएगा। जेसीबी से गंदगी हटवाकर पक्का प्लेटफार्म बनाने की योजना है। इससे नियमित सफाई हो पाएगी। कार्ययोजना बना कर वरिष्ठालय को शीघ्र भेज रहे हैं।ञ्जञ्ज
एसएल मुजाल्दा, सीबीएमओ बदनावर
सरकारी अस्पताल में कचरा-बदबू, लोग परेशान