- Hindi News
- संविदा इंजीनियर ने किया नाबालिग का अपहरण
संविदा इंजीनियर ने किया नाबालिग का अपहरण
राजगढ़ - जनपद पंचायत सरदारपुर का संविदा इंजीनियर ((मनरेगा)) प्रेमनारायण कौशल सरदारपुर के भोज नगर की १५ वर्षीय नाबालिग को भगा ले गया। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। टीआई मुकेश इजारदार ने बताया लड़की का पिता बुआ सास के गमी के कार्यक्रम में गया था, तभी प्रेम नारायण लड़की को बाइक पर ले गया। जनपद सीईओ शैलेंद्र शर्मा ने बताया कौशल एक माह से अनुपस्थित है। नोटिस भी जारी किया गया था।
किराया मांगा तो धमकी दी
राजगढ़ - बस में किराया मांगने पर दत्तीगांव के नयाखेड़ा के दो युवक सुरेश व दीपक ने कंडक्टर भानुप्रकाश नि. मेघनगर को धमकाया कि गांव से बस निकलेगी तो देख लेंगे। राजगढ़ चौकी पर बस रोक कर दोनों युवक को पुलिस के हवाले किया। एएसआई ओपी राठौर ने बताया दोनों पर १५१ की कार्रवाई की गई।
रांग साइड आ रहे टैंकर ने ली जान
बदनावर - फोरलेन पिटगारा के पास मंगलवार रात रांग साइड से आ रहे टैंकर ((एमपी-४०,एचए-०१४६)) की टक्कर से बाइक ((एमपी-१३, डीएस-६६५७)) पर सवार ईश्वर भेरू ((२८)) रावदियाकलां की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठे पप्पू रमेश ((३०)) को घायलावस्था में सरकारी अस्पताल लाया गया। ये लोग बदनावर से वापस गांव जा रहे थे कि हादसा हो गया। बुधवार को मृतक का पीएम कर शव परिजन को सुपुर्द किया गया।
पंचायत सचिव की बाइक चोरी
बदनावर - तिलगारा ग्रापं सचिव गणपतलाल पाटीदार की नई बाइक अज्ञात बदमाश मंगलवार रात चोरी कर ले गए। सुबह घटना का पता चला। हैंडल लॉक था जिसे तोड़ दिया, वह घर के सामने पड़ा मिला। पुलिस में आवेदन दिया है।
ट्रायल्स ३ व ४ को
धार - भारतीय खेल प्राधिकरण के जेतपुरा स्थित एसएजी सेंटर में कुश्ती, हैंडबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन व हॉकी खिलाडिय़ों के चयन के लिए ट्रायल्स ३ व ४ फरवरी को होंगे। कुश्ती व हैंडबॉल में सिर्फ बालक व हॉकी में केवल बालिकाओं का चयन किया जाएगा। शेष खेलों में दोनों वर्ग के खिलाड़ी आ सकते हैं। जानकारी सेंटर इंचार्ज अतुल जोशी ने दी।
सादलपुर व केसूर की बैंक शाखाओं में लिंक फेल, ग्राहक परेशान
केसूर - सादलपुर स्थित नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक शाखा में दो दिन से लिंक फेल है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार यह समस्या हो रही है लेकिन बैंक व विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सरकारी काम भी प्रभावित हो रहा है। लेनदेन अटक गया। उधर, केसूर में बैंक ऑफ इंडिया में भी बार-बार लिंक फेल की शिकायत है। सोमवार को समस्या थी, मंगलवार को मामूली सुधार हुआ था और बुधवार को फिर लिंक फेल। लोगों को निराश लौटना पड़ा। गांव में न एटीएम की सुविधा है, न ही अन्य कोई बैंक का विकल्प है। कर्मचारी भी दोटूक जवाब दे रहे हैं कि लिंक फेल है, कुछ नहीं कर सकते। नर्मदा झाबुआ बैंक शाखा के प्रबंधक दीपक शर्मा ने कहा कि परेशानी हमें भी आ रही है।
परियोजना अधिकारी ने
किया निरीक्षण
कुक्षी - मबावि परियोजना अधिकारी ने कवडिय़ाखेड़ा, चिलवापुरा, रामपुरा, कुंडारा, तालनपुर, कापसी, बड़ग्यार, आसपुर आदि आंगनवाड़ी केंद्रों में निरीक्षण किया। कार्यकर्ता, सहायिका व पर्यवेक्षकों के कार्यों में कमी, त्रुटि पाई जाने पर स्पष्टीकरण जारी किए गए हैं।
नगर प्रभातफेरी मंडल का कार्यक्रम आज
रिंगनोद - नगर प्रभातफेरी मंडल द्वारा पांच मंदिर दर्शन परिक्रमा की वर्षगांठ 30 जनवरी को मनाई जाएगी। यह 24वां स्थापना दिवस है। चारभुजा मंदिर पर विशेष आरती व महाप्रसादी होगी। संस्थापक नंदराम पाटीदार ने बताया मंडल द्वारा 30 जनवरी 1991 में पांच मंदिर दर्शन कर परिक्रमा शुरू की थी।