पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोद में गैस एजेंसी वसूल रही 24 रुपए अधिक लोगों में आक्रोश

कोद में गैस एजेंसी वसूल रही 24 रुपए अधिक लोगों में आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्रवाई के लिए एसडीएम को लिखित शिकायत का इंतजार
भास्कर संवाददाता - कोद
बदनावर की गैस एजेंसी के खिलाफ कोद के ग्रामीणों ने अवैध रूप से 24 रुपए अधिक वसूलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एलपीजी उपभोक्ताओं से खुलेआम अंकित राशि ४५४ के बजाय ४८० रुपए वसूले जा रहे हैं। विरोध करने पर कह दिया जाता है कि इससे कम नहीं होंगे। लेना है तो ठीक वर्ना जाओ। इधर, अवैध वसूली के मामले में एसडीएम का लिखित शिकायत का इंतजार है।
उपभोक्ता चिंतामन दुबे, राजेंद्र शर्मा, महेंद्रसिंह, चेतनसिंह राठौर, रामगोपाल टेलर, विष्णु गर्ग, राजेंद्र टेलर, अनिल वर्मा, रौनक जैन व राजेंद्र खौकर ने बताया हमने अधिक वसूली का विरोध किया तो वितरण करने आए कर्मचारी ने कह दिया कि इससे कम में किसी हालत में सिलेंडर रिफिल नहीं की जाएगी। एक अन्य उपभोक्ता बगदीराम चौधरी ने बताया बदनावर में एजेंसी संचालक से टेलीफोन पर बात करना चाही गई तो वहां पर कर्मचारियों ने भी फोन पर अभद्र तरीके से बात की। वरिष्ठ नागरिक डॉ. पीएम सोनी ने बताया लोड आने के इंतजार में पूरे दिन खड़ा रहना पड़ता है। पूर्व में भी कलेक्टर व कंपनी अधिकारियों को शिकायत की थी लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पं. राजबिहारी अग्निहोत्री ने बताया प्रत्येक सप्ताह 90 से 100 सिलेंडर गांव में दिए जाते हैं। 26 रुपए अधिक के मान से करीब 2600 रुपए अवैध रूप से वसूले जाते हैं जबकि सामान्य भाड़ा भी 1000 रुपए से ज्यादा नहीं होता।



कार्रवाई की जाएगी

॥निर्धारित से अधिक राशि वसूली जा रही है तो कार्रवाई की जाएगी। हमें लिखित शिकायत चाहिए।ञ्जञ्ज

रंजीतसिंह बालोदिया, एसडीएम बदनावर