पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घुटने घुटने पानी से निकल कर स्कूल जा रहे बच्चे

घुटने-घुटने पानी से निकल कर स्कूल जा रहे बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बदनावर
ग्राम पंचायत सांगवी के ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को एसडीएम के नाम ज्ञापन तहसीलदार श्रीकांत शर्मा को दिया। परेशानियों को लेकर ग्रामीण खासे नाराज थे, जमकर नारेबाजी की। बताया कि चीराखान, हरकाजर, निंदवानिया, काबरियाझाड़ी के ग्रामीण बागेड़ी नदी के भेरूघाट से आना-जाना करते हैं लेकिन बारहमास पानी भरा रहने से उसी में से निकलना मजबूरी है। अभी भी घुटने-घुटने पानी है। गांव में प्रावि तक ही स्कूल है, ऐसे में छठी के बच्चे को भी बखतगढ़ या बदनावर आने के लिए इसी पानी से गुजरना पड़ता है।
किसानों को उपज बिक्री के लिए १५ किमी का सफर तय करना पड़ता है जबकि जेल मार्ग से यह दूरी मात्र ४ किमी है। पूनम नाले पर भी बागेड़ी डेम के वेस्टवेअर का पानी आने से परेशानी है। फिल्टर प्लांट के पास नदी के उस पार रायनपाड़ा, सरदारपुरा के ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए प्रतिदिन बदनावर आना पड़ता है लेकिन स्टाप डेम कम पुलिया नहीं बनी। उचित मूल्य की दुकान भी बखतगढ़ में है। पंचायत में अनेक महिलाओं को विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीपीएल कूपन नहीं बने हैं। शासकीय योजनाओं से भी वंचित हैं।
हरकाजर में छाया अंधेरा
एक अन्य ज्ञापन हरकाजर के ग्रामीणों ने भी देकर बताया कि यह गांव ग्रापं सांगवी में आता है। रामदेव मंदिर से चिरूमीरूंडा होकर बागेड़ी नदी की पुलिया तक मार्ग जर्जर हो जाने से बाइक चलाना भी दूभर हो गया है। सरपंच-सचिव को कई बार अवगत कराने के बावजूद अनसुनी की जा रही है जिससे ग्रामीणों में असंतोष है। मंगलवार को विविकं ने बिना सूचना के कनेक्शन काट देने से गांव में अंधेरा हो गया है। परीक्षा का समय भी नजदीक होने से छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान आ रहा है। तहसीलदार ने पटवारी एवं ग्रापं सचिव के साथ क्षेत्र में आकर निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।



बागेड़ी नदी के भेरूघाट का मामला, सांगवी, चीराखान, हरकाजर, निंदवानिया, काबरियाझाड़ी के लोग परेशान, एसडीएम के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन