- Hindi News
- ए मेरे वतन के लोगों... सुन भावुक हुए लोग
ए मेरे वतन के लोगों... सुन भावुक हुए लोग
बदनावर. प्रताप विद्या निकेतन में हुए समारोह में पुरस्कार देते अतिथि।
वार्षिकोत्सव में दी प्रस्तुतियां
बाकानेर - सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव में भैया, बहनों ने प्रस्तुति दी। सभी प्रस्तुतियां धार्मिक, राष्ट्रभक्ति एवं शिक्षाप्रद थीं। अभिभावकों ने सभी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। मुख्य अतिथि सुजीतकुमार सिंह
एसबीआई शाखा प्रबंधक बाकानेर थे। विशेष अतिथि विकास मीणा, कमलकिशोर गोठी, अजय गुप्ता, खुशाल अग्रवाल उपस्थित थे। उत्सव प्रमुख प्रतिभा सेन, सोनिका सोलंकी थी। संचालन प्रियंका सोलंकी ने किया। आभार प्रधानाचार्य कमल पाटीदार ने माना।
बदनावर - छात्र जीवन में शीर्ष पर तब ही पहुंच पाता है, जब वह गुरु द्वारा दिए पढ़ाई के मंत्र अपनाकर सही दिशा में कदम बढाएं। पूरे मन एवं ईमानदारी से किए प्रयास सफलता के मुकाम तक ले जाते हैं। यह बात पूर्व विधायक बालमुकुंदसिंह गौतम ने प्रताप विद्या निकेतन के 30वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में कही। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू मोदी, गुरुदयाल शर्मा एवं राजेंद्रसिंह राठौर भी मौजूद थे। अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष जीपीसिंह ने की। प्राचार्य फरीदा बोहरा, मदनलाल शर्मा एवं छात्रसंघ अध्यक्ष राहुलसिंह बघेल ने अतिथि स्वागत किया। समारोह में छात्रों ने नृत्यों की प्रस्तुति दी। सुर साम्राज्ञी लताजी के गाए गीत- ए मेरे वतन के लोगों की वर्षगांठ पर इस गीत के बोल पर रागिनी जादौन के नृत्य कर सबकी आंखें नम कर दी। वर्ष भर की खेल कूद प्रतियोगिताओं के विजेता को पुरस्कृत किया गया। लोकेंद्र पाटीदार बेस्ट प्लेयर चुने गए। संचालन कुलदीपसिंह शक्तावत ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य एवं पालकगण उपस्थित थे।
वादविवाद व निबंध प्रतियोगिता हुई
धामनोद - मतदाता दिवस पर धार में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में आदर्श इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साईंस धामनोद की छात्रा महक तिवारी ने वाद-विवाद विपक्ष में प्रथम, नेहा बुंदेला निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय एवं जिनी राजपुरोहित ने वाद-विवाद पक्ष में स्थान हासिल किया। कन्या उमावि की छात्राओं ने वार्ड के नवीन मतदाताओं के साथ सीएमओ की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की। नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्रों का वितरण किया गया।
सेमिनार में विद्यार्थियों को स्टॉक मार्केट की जानकारी दी
धामनोद - मां नर्मदा महाविद्यालय में सेमिनार हुआ। इंदौर के रेडिकल इंस्टिट्यूट ऑफ स्टॉक मार्केट एज्युकेशन के डायरेक्टर सुमितसिंह ने विद्यार्थियों को स्टॉक मार्केट के बारे में जानकारी दी। आईसीआईसीआई के डायरेक्टर की ओर से ‘स्टॉक माइंड’ प्रतियोगिता के बारे में बताया गया। संचालन किशोर पटेल व नयन बिड़ोदिया ने किया। जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष मिश्रा ने दी।
प्रताप विद्या निकेतन में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रा ने नृत्य की प्रस्तुति दी, विजेता पुरस्कृत