पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजय स्तंभ सर्कल के पास बस पार्किंग से व्यवस्था गड़बड़ाई

विजय स्तंभ सर्कल के पास बस पार्किंग से व्यवस्था गड़बड़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बदनावर
बस स्टैंड परिसर में यात्री बसें विजय स्तंभ के पास ही पार्क हो रही है, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हादसे का डर भी है। यात्री प्रतीक्षालय पीछे रह जाने से लोगों को मार्ग या दुकानों के अहाते में ही बसों का इंतजार करना पड़ता है। महिलाओं को खासकर परेशानी है। सामान गुम होने या बच्चों के चपेट में आ जाने का डर है। लोगों का कहना है कि प्रतीक्षालय दूर होने से वहां बैठने पर बसें चूक जाते हैं। सर्कल के पास स्थित दुकानों के सामने बाइक बेतरतीब पार्क होने से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।
गौरतलब हैे बड़ा परिसर होने के बावजूद समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा है। स्टैंड पर पुलिस की ड्यूटी के बावजूद नदारद रहने से यातायात अव्यवस्थित हो रहा है। बसें सर्कल से घूमकर प्रवेश करती हैं लेकिन दुकानदारों द्वारा ठेलागाड़ी के आगे भी अतिक्रमण कर लेने से दुर्घटना का भय है। पूर्व में कुछ दिनों तक बसें व्यवस्थित पार्क करने की मुहिम चली भी लेकिन बाद में अनदेखी के कारण हालात फिर वैसे ही हो गए हैं।



अनदेखी - बस स्टैंड पर पुलिस के नहीं रहने से अव्यवस्थित हो रहा यातायात

बस स्टैंड पर सर्कल के पास ही बसें पार्क होने से हादसे का भय बना रहता है।