- Hindi News
- बदनावर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार
बदनावर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार
झांसा देकर लोगों को बुलाते
थे और कुछ ही देर में अन्य
सदस्य पहुंचकर कर देते थे हंगामा, रफा-दफा करने के लिए लेते थे रुपए
भास्कर संवाददाता - बदनावर
बदनावर में सेक्स रैकेट चलाकर लोगों को फांसने व फिर धमकाकर रुपए ऐंठने वाला गिरोह बेनकाब हो गया। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर दो महिलाओं व चार पुरुषों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन पुरुष फरार हैं। यह रैकेट पेटलावद रोड पर चल रहा था। लोगों को झांसा देकर महिलाएं अड्डे पर बुलाती थी या खुद ही उसके बुलाए स्थान पर जाती थी। कुछ देर बाद गिरोह के अन्य सदस्य उस स्पॉट पर जाकर हंगामा शुरू कर देते थे और रेप केस में जेल भिजवाने की धमकी देते थे। घबराए व्यक्ति से मनमाना रुपए ऐंठा जाता था। पुलिस का कहना है कि लोकलाज के डर से लोग शिकायत नहीं करते थे।
टीआई मोहन जाट ने बताया ६ जनवरी को हेमंत सोलंकी ने थाने पर आवेदन दिया कि दिनेश माली बदनावर, राधेश्याम मोगिया धमाना, जितेंद्र माली उज्जैन, अनिल मोगिया, भागवंताबाई एवं रेखाबाई निवासी रतलाम सभी ने मिलकर दोनों महिलाओं के साथ ज्यादती की झूठी रिपोर्ट की धमकी दी। षडय़ंत्रपूर्वक बेईमानी से ५० हजार रुपए ले लिए। लोकलाज के कारण शिकायत नहीं की थी लेकिन परिजन ने हिम्मत बंधाई, तब आवेदन दिया गया। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। बदनावर के दिनेश व दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
ऐसे चलाते थे रैकेट
पुलिस के अनुसार उक्त गिरोह का संचालन राधेश्याम मागिया एवं दिनेश माली करते थे। गणेश वड़ली के पास जितेंद्र ने कमरा किराए पर ले रखा था। दोनो महिला उनका सहयोग करती थी। लोगों को एकांत स्थान में बातचीत के लिए बुलाते थे, बाद में ये सभी इकट्ठा होकर शोर मचाते थे। छेड़छाड़, रेप केस का डर बताकर पैस मांगते थे।