- Hindi News
- नौ ट्रांसफॉर्मर पर लगाई नई केबल फेस उडऩे की दिक्कत हुई दूर
नौ ट्रांसफॉर्मर पर लगाई नई केबल फेस उडऩे की दिक्कत हुई दूर
भास्कर संवाददाता - झाबुआ
आए दिन फेस उडऩे से बत्ती गुल होने की शिकायत अब नहीं
रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी ने
शहर के नौ ट्रांसफॉर्मर पर नई केबल लगा दी है। इससे समस्या का निराकरण हो गया। शहर के राजगढ़ नाका क्षेत्र, गोपाल कॉलोनी, विवेकानंद नगर, दिलीप गेट, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भोज मार्ग, माधोपुरा, रामकृष्ण नगर आदि इलाकों में आए दिन फॉल्ट की वजह से बिजली गुल होने की शिकायत मिलती रहती थी। ऐसे में विभाग ने केबल ही बदल दी।
फॉल्ट में कमी आ गई
॥पहले फेस उड़ जाते थे। ट्रांसफॉर्मर पर नई केबल डाल देने से यह शिकायत दूर हो गई है।ञ्जञ्ज
बीएम गुप्ता, डीई, विविकं, झाबुआ