- Hindi News
- दोपहर में प्रभाती गाई... जागो देव जागो चार घंटे बाद आवाज आई शिवराज आ गए
दोपहर में प्रभाती गाई... जागो देव जागो चार घंटे बाद आवाज आई शिवराज आ गए
भास्कर संवाददाता - खरगोन
तय कार्यक्रम के हिसाब से बुधवार सुबह १०.५० बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान उत्कृष्ट विद्यालय मैदान की सभा में आने वाले थे। नहीं आए। सीएम नहीं आ रहे थे और जनता का काफिला बढ़ता जा रहा था। एक जनता, दो, तीन और फिर बेहिसाब जनता। पहले आधा घंटा बीता और फिर एक। इसके बाद उत्साह से सभा में सीएम को सुनने आई जनता उबने लगी। अफसरों ने जनता के मनोरंजन के लिए शास्त्रीय संगीत का इंतजाम किया था। बड़वाह के शास्त्रीय नर्तक संजय महाजन ने पहले कत्थक दिखाया। तालियां कम बजी। फिर गणगौर नृत्य की प्रस्तुति हुई। संजय महाजन को फिर बुलाया गया। कार्यक्रम के संचालक डॉ. शंभूसिंह मनहर ने कहा श्री महाजन नवरस दिखाएंगे। तब तक जनता का रस सभा से गायब होने लगा था। हालांकि नवरस में जनता की दिलचस्पी बढ़ रही थी। इस बार तालियां ज्यादा बजीं। सीएम तब भी नहीं आए। इंतजार लंबा हो रहा था। संचालक डॉ. मनहर ने कहा सबसे पीछे दिख रहा है कि कुछ लोग पेड़ पर चढ़ गए हैं, नीचे उतर आएं। पुलिसवाले भाई उन्हें नीचे उतारें। सभास्थल में ले आएं। सुरक्षा और जान माल के हिसाब से अच्छा नहीं लगता। फिर मंच छात्राओं के हवाले कर दिया गया। गीत की प्रस्तुति हुई-छाप तिलक सब छिन ली जी मोह से नैना मिलायके.. सीएम के दीदार को अब भी जनता के नैना तरस रहे थे। घड़ी दोपहर के २.३० बजा रही थी। स्काउट के बच्चे कैप को उतारकर धूप से बचने के लिए आंखों के सामने ला रहे थे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं जैसे-तैसे अपने दूधमुंहे बच्चों को संभाल रही थीं। अब बच्चों को उत्कृष्ट स्कूल में संगीत सिखाने वाले मुरली खोड़े ने हारमोनियम संभाला। दोपहर का वक्त था,लेकिन प्रभाती गाने लगे..जागो देव जागो..। पता था कि सीएम पहले बरूड़ की हवाईपट्टी पर आएंगे। पर जनता की निगाहें खरगोन के आसमान पर टिकी थीं। सीएम तब भी नहीं आए। सभा में कुछ जेबकतरे आ गए। भाजपा के जिला संयोजक दीप जोशी की जेब से ५ हजार रुपए गायब हो गए। साथ में एटीएम भी। पांच और लोग जेबकतरों के शिकार बने। प्रवेशद्वार के पास प्रवेश के लिए जनता आ रही थी और कुछ उबी हुई जनता इसी राह बाहर जा रही थी। भीड़ बढ़ी। पहले धक्का-मुक्की, फिर बेरिकेड्स गिरा और एक महिला भी। इसके साथ व्यवस्था भी। महिला के ऊपर तीन लोग भी। गेट पर खड़े पुलिसकर्मी हैरान। परेशान। बेबस। तभी संचालक डॉ. मनहर की आवाज गूंजी-सीएम आ गए। लगा जैसे-भये प्रकट कृपाला..दीनदयाला..। जनता उम्मीद में बैठी थी-देर हुई है,आखिर सीएम तो अपने हैं। माफी जरूर मांगेंगे। पर देर से आए सीएम माफी मांगकर शायद और देर नहीं करना चाहते थे। सो नहीं मांगी। जनता ने कहा-शायद भूल गए होंगे। वरना जरूर मांगते। चलते-चलते कह गए-कल फिर आऊंगा।
बड़वानी के सहायक सांख्यिकी अधिकारी को भेजा जेल
खरगोन - यौन शोषण के आरोपी सहायक सांख्यिकी अधिकारी को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को हिरासत मे लिया। न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया मंगलवार को एक तलाकशुदा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बड़वानी के सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुरेश शिंदे पर यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में महिला ने बताया था उसका विवाह गोगावां में हुआ था। कुछ समय बाद उसका तलाक हो गया। इसके बाद उसकी मुलाकात शिंदे से हुई। आरोप है 1 अगस्त 2007 से उसके साथ यौन शोषण हो रहा है। 31 दिसंबर 13 व 1 जनवरी 14 को उसके साथ कुंदानगर में दुष्कर्म हुआ। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। श्री शिंदे पहले खरगोन में पदस्थ थे।
मंडी में कल से नहीं होगी नीलामी
खरगोन - बिस्टान रोड स्थित अनाज मंडी में २४ जनवरी से फसल की नीलामी नहीं होगी। अनाज एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने बताया खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम २०११ के तहत मंडी व्यापारियों के लिए अनिवार्यता की गई है। इसके विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल है। इस कारण नीलामी बंद रहेगी। मंडी समिति को सूचित कर दिया है। यहां करीब ८० व्यापारी लाइसेंसधारी हैं। श्री जैन ने बताया इंदौर, सागर, बडऩगर में हड़ताल शुरू हो गई है। धार में कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी। व्यापारियों ने कुछ दिन पहले कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया था।
हवाई पट्टी से शहर पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व उनकी पत्नी साधनासिंह का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सीएम ने लोगों की समस्याओं के आवेदन भी लिए। फोटो अजय तिवारी
उत्कृष्ट स्कूल में संगीत सिखाने वाले मुरली खोड़े ने हारमोनियम संभाला। दोपहर का वक्त था,लेकिन प्रभाती गाने लगे..जागो देव जागो..। पता था कि सीएम पहले बरूड़ की हवाईपट्टी पर आएंगे। पर जनता की निगाहें खरगोन के आसमान पर टिकी थीं। सीएम तब भी नहीं आए। सभा में कुछ जेबकतरे आ गए। भाजपा के जिला संयोजक दीप जोशी की जेब से ५ हजार रुपए गायब हो गए। साथ में एटीएम भी। पांच और लोग जेबकतरों के शिकार बने। प्रवेशद्वार के पास प्रवेश के लिए जनता आ रही थी और कुछ उबी हुई जनता इसी राह बाहर जा रही थी। भीड़ बढ़ी। पहले धक्का-मुक्की, फिर बेरिकेड्स गिरा और एक महिला भी। इसके साथ व्यवस्था भी। महिला के ऊपर तीन लोग भी। गेट पर खड़े पुलिसकर्मी हैरान। परेशान। बेबस। तभी संचालक डॉ. मनहर की आवाज गूंजी-सीएम आ गए। लगा जैसे-भये प्रकट कृपाला..दीनदयाला..। जनता उम्मीद में बैठी थी-देर हुई है,आखिर सीएम तो अपने हैं। माफी जरूर मांगेंगे। पर देर से आए सीएम माफी मांगकर शायद और देर नहीं करना चाहते थे। सो नहीं मांगी। जनता ने कहा-शायद भूल गए होंगे। वरना जरूर मांगते। चलते-चलते कह गए-कल फिर आऊंगा।
भारी अव्यवस्था के बीच सभा स्थल पर लोगों को हुई परेशानी
‘आप’ ने आरोप लगाकर की जांच की मांग, जनता के धन का दुरुपयोग बताया
न्यूज़ इनबॉक्स