पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर गुनगुनी धूप शाम को बूंदाबांदी

दिनभर गुनगुनी धूप शाम को बूंदाबांदी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
बुधवार शाम एक बार फिर मावठा गिरा। दिनभर धूप खिलने के बाद शाम को अचानक मौसम बदल गया। शाम को करीब आधा घंटा बूंदाबांदी हुई। उत्तर भारत में जारी बर्फबारी का असर शहर में पड़ रहा है। मप्र के समीप ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसका असर क्षेत्र में पड़ रहा है। सुबह से शाम तक धूप निकली। इसके बाद आसमान में बादल छाए। जिला मुख्यालय में बुधवार शाम ४.४० से ५.३० बजे तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक डॉ.डीपी दुबे का कहना है अगले २४ घंटे और बूंदाबांदी होने के संभावना है।