- Hindi News
- आप अतिक्रमण खुद हटा लें तो ही बनेगी चौड़ी सड़क
आप अतिक्रमण खुद हटा लें तो ही बनेगी चौड़ी सड़क
भास्कर संवाददाता - खंडवा
आप स्वयं अतिक्रमण हटा लें तो पहले की तरह फिर से चौड़ी सड़क बना दी जाएगी। ऐसा नहीं होने पर जितने क्षेत्र में मशीन चल पा रही है, उतनी ही सड़क बनेंगी। आप सहयोग करे तो अच्छी सड़क बन जाएगी।
बुधवार सुबह सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में यह बात निगम आयुक्त एसआर सोलंकी ने क्षेत्रवासियों से कही। इसके बाद तत्काल कुछ लोगों ने अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। वहीं कुछ लोगों ने एक दिन का समय मांगा। मौके पर भाजपा नेता भगवानदास आरतानी और गेहीराम शीतलानी ने क्षेत्र की अन्य सड़कें भी निगम आयुक्त को बताई। वहीं आयुक्त ने कहा आपके क्षेत्र में मशीन और कर्मचारी मौजूद है। जिस भी गली में सड़क बनवाना हैं, इन्हें बता दें। यहां से मशीनें जाने के बाद फिर दिक्कत होगी। इसके साथ ही कुछ स्थान पर निर्माणाधीन सड़क के पास पानी बहने पर आयुक्त ने क्षेत्रवासियों को समझाइश दी। उन्होंने कहा डामर पर इस तरह पानी डालेंगे तो सड़क जल्दी उखड़ जाएगी। इसलिए इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। मौके पर कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली, उपयंत्री योगेंद्र गंगराड़े, अंतर सिंह तंवर, पार्षद संदेश गुप्ता भी मौजूद थे।
सिंधी कॉलोनी में लोगों को सड़क पर किए अतिक्रमण हटाने की समझाइश देते आयुक्त एसआर सोलंकी।
सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। अतिक्रमण के कारण मशीन चलाने में दिक्कत आ रही है। लोगों से कहा गया है स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा ले तो सड़क चौड़ी बनाई जाएगी।ø
- एसआर सोलंकी, निगम आयुक्त
अतिक्रमण हटने पर चौड़ी बनाएंगे सड़क
सिंधी कॉलोनी में डामरीकरण जिस स्थान पर बुधवार को किया। वहां सड़क किनारे व्यापारियों ने ओटले और टीन शेड बना रखे हैं। इससे रोड रोलर और गिट्टी बिछाने वाली मशीन जितने स्थान पर पहले सड़क बनी हुई थी। वहां तक नहीं पहुंच पा रही थी।
यह आ रही समस्या
सड़क बनने के साथ ही लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाना शुरू किया।
सड़क निर्माण - अतिक्रमणों के कारण रोलर और मशीन पूरी सड़क पर नहीं चलने पर सिंधी कॉलोनी में निगम आयुक्त ने दुकानदारों से कहा