पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन महीने बीते, नहीं लगा ट्रांसफार्मर

तीन महीने बीते, नहीं लगा ट्रांसफार्मर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खेतिया
नगर के माता चौक व बेरियर चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर का लोड कम करने के लिए दोनों ही स्थान पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्वीकृति को तीन महीने हो चुके हैं। इसके बाद भी विविकं द्वारा स्वीकृत ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द ही ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
लोगों ने बताया माता चौक व बेरियर चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक है। इससे वोल्टेज सहित अन्य समस्या आती है। इसके लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्वीकृति मिलने के बाद भी विविकं की लापरवाही के चलते ट्रांसफार्मर नहीं लाया गया। इसी प्रकार भारतीय स्टेट बैंक शाखा द्वारा लोड एहेरामेंट चार्ज ((अतिरिक्त भार)) के लिए 14 दिसंबर 2012 को 86950 रुपए की राशि कार्यालय में जमा कराई गई लेकिन एक साल बीतने के बाद भी बैंक को अतिरिक्त भार आज तक नहीं मिला है। शाखा प्रभारी द्रविन कुमार ठाकुर ने बताया इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन विभाग के अधिकारी मात्र आश्वासन देते हैं। लोगों ने विविकं के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर लगाकर सुविधा देने की मांग की है।